चक्रधरपुर: पापड़हाता के एक ग्यारह साल के बच्चे कों हेल्पिंग हैंड्स टीम ने पहुंचाया बालकुंज


चक्रधरपुर/चाईबासा : चक्रधरपुर स्थित कोलचकड़ा गांव के तालाब में ग्यारह साल का एक बच्चा डूब रहा था स्थानीय पांच बच्चों ने मिलकर उस बच्चें कों डूबने से और बड़ी दुर्घटना होने से बचाया। स्थानीय लोगों ने बच्चें का पता लगाने पर पता चला की पापड़हाता निवासी मो. गुलाम का छोटा बेटा मो.अफान हैं जो की काफ़ी दिनों से दिमागी संतुलन ठीक नहीं होने के कारण वह बार-बार घर से इदर उधर भाग जा रहा था।


जैसे ही इसकी जानकारी चाईबासा के समाजसेवी नेहा निषाद को मिली उन्होंने बाल कल्याण विभाग के सचिव को सूचना दिया। फिर नेहा ने चक्रधरपुर के सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड्स चक्रधरपुर टीम के संस्थापक जय कुमार से संपर्क कर सहायता करने कों आग्रह किया। जय कुमार ने पापड़हाता निवासी मो. गुलाम के घर जाकर मो.अफान कों अपनी वाहन से बच्चे को सकुशल चाईबासा लाया।


कानूनी प्रक्रिया के पश्चत् बच्चे को चाईबासा बालकुंज पहुंचा दिया गया। जहां बच्चें की अच्छे से देखभाल की जाती हैं। बच्चा अभी कुछ बोलने में असमर्थ है। आपको बता दे कि बच्चे की माँ इस दुनिया में नही है और पिता भी शरीर से लाचार है। बच्चे को सकुशल बालकुंज पहुँचाने में नेहा निषाद, जय कुमार, कुश सेनापति, लक्ष्मी बरहा का अहम् भूमिका रही। इस मौक़े पर चाईबासा निवासी बच्चें के मामा मामी भी मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post