सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : लोकसभा चुनाव में झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा इंडिया गठबंधन की सिंहभूम सहित राज्य में पहले से अधिक सीट बढ़ने से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का कद बढ़ा।
सिंहभूम सीट से नव निर्वाचित सांसद जोबा माझी ने मीडिया को बताया कि इतनी गर्मी में मतदाता इस चुनाव में घर से निकल कर चुनाव में भाग लिया। नतीजा सामने है। यह जीत आम जनता, मतदाता का है। यह जीत इंडिया गठबंधन का है। यह जीत हमारा पार्टी (जेएमएम) का है। उन्होनें कहा कि यह जीत जनता को समर्पित है। आगे उनके दुख सुख में हमेशा खड़े रहेंगे।
इससे पहले चाईबासा मतगणना केंद्र (महिला कॉलेज) में सुबह से शाम तक पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना हुई। 24 राउंड में संपन्न हुई मतगणना के मुताबिक आखिर में जोबा माझी की जीत हुई। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी सूची के मुताबिक बीजेपी उम्मीदवार गीता कोड़ा को 3,51,762 वोट मिला। जबकि जेएमएम उम्मीदवार जोबा माझी को 5,20,164 वोट मिला।
जीत की खुशी में पोस्ट ऑफिस चौक में कार्यकर्ताओं ने जोबा माझी का भव्य स्वागत किया। इधर सरायकेला में भी कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मनाई।
Tags
Chaibasa
ELECTION
ELECTION RESULT
JHARKHAND
LOK-SABHA 2024
MP JOBA MAJHI
PASCHIMI SINGHBHUM
Saraikela
Saraikela kharsawan
