झारखंड से इंडि गठबंधन की एकमात्र महिला सांसद ने जबर्दस्त जीत की दर्ज
जानकारी हो कि पहले राउंड से ही झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी ने जबरदस्त बढ़त बना कर रखा था और 24 राउंड तक एक बार भी मतगणना भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में नहीं दिखाई दिया जहां जो जोबा मांझी ने कुल 520164 वोट पाए वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीता कोड़ा को 351762 वोट मिले ताजुब वाली बात यह रही की प्रचार के पहले दिन से ही भारतीय जनता पार्टी मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करती रही वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा इस सीट में प्रचार खत्म होने के तीन दिनों पहले प्रचार शुरू किया गया था जहां खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मतदान करने के लिए लोगों से अपील की थी।
लेकिन सिंहभूम लोकसभा सीट की जनता ने सिरे से ना करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
