प्राधिकार ने दिया टाटा स्टील मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण

युवा ही राष्ट्र का भविष्य है उन्हें कानून की प्राथमिक जानकारी भी होनी चाहिए - राजीव कुमार सिंह


चाईबासा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वाधान में प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने टाटा स्टील मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के प्रशिक्षणर्थियों को एक्सपोजर विजिट के तहत न्यायपालिका के कार्यों की जानकारी प्रदान की गई साथ ही उन्हें सामान्य कानूनी जानकारी भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर श्री सिंह ने विद्यार्थियों को जानकारी दी कि आज व्यवसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर करियर के वैकल्पिक माध्यम का चयन कर सकते हैं, परंपरागत शिक्षा के साथ-साथ आज के प्रतियोगिता युग में किसी विषय विशेष पर निपुण होना भी बहुत आवश्यक है अतः स्किल डेवलपमेंट सेंटर के माध्यम से वह बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।


साथ ही वे विधि के क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकते हैं उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बारे में भी जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें कैरियर निर्माण के नए रास्ते दिखाए।
उन्होंने बताया कि कानून को नहीं जानना कानून के विरुद्ध काम करने को आमंत्रण करने के समान है और गलतियां करने पर दंड के भागी भी बन सकते हैं अतः हमें सजग और जागरूक रहना है और विश्व में हो रही घटनाओं की जानकारी रखनी चाहिए।


मौके पर प्राधिकार के सदस्य विकास दोदराजका ने भी उपस्थित विद्यार्थियों को डीएलएसए के द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी तथा बच्चों के सरंक्षण और कल्याण के संबंध में बनाए गए विभिन्न कानूनो तथा पोक्सो कानून 2012 की जानकारी प्रदान की, उन्होंने शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्र में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत अनिवार्य और निशुल्क शिक्षा सभी के लिए समान रूप से संविधान के द्वारा प्रदत्त एक सशक्त माध्यम है जिसके द्वारा हम अपना भविष्य उज्जवल करते हैं।

इस मौके पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को एक-एक पौधा भी दिया गया तथा साथ ही उन्हें कानूनी जानकारी की पुस्तक भी प्रदान की गई मौके पर टाटा स्टील मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के प्रबंधक बसु और प्रशिक्षक मयंक, पीएलवी संजय कुमार निषाद, अरूण विश्वकर्मा, मो शमीम सहित कई विद्यार्थी उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post