जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु नें की बीडीओ व सीओ के साथ बैठक, ली योजनाओं की जानकारी

कहा ग्रामीण मजदुरों को रोजगार देने के लिए दें प्राथमिकताः विधायक सोना


चाईबासा: जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु नें जगन्नाथपुर अनुमंडल मुख्यालय के जगन्नाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार मिश्रा व अंचलाधिकारी मनोज मिश्रा के साथ शिष्टाचार बैठक किया गया।बैठक में विधायक सोनाराम सिंकु के द्वारा सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया गया।साथ ही विभागीय कार्य का जायजा लिया।


वहीं विधायक सोनाराम सिंकु नें बीडीओ से कहा की सरकार की योजनाओं को गांव गांव तक पहूंचानें तेजी लाये ताकी ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही यह कहा गया ग्रामीण मजदुरों को नरेगा मनरेगा के तहत तथा वृ लगाओ योजना के तहत रोजगार उपलव्ध करायें ताकी मजदुरों को रोजगार मिल सके।

इसके अलावे और भी विकास कार्य को लेकर भी चर्चा की गई।वर्षो से मालूका पंचायत भवन हीन पंचायत के रूप में चल रहा था लेकिन वर्षो बाद मालूका पंचायत को अपना पंचायत भवन शिघ्र मिलेगा जिसका निर्माण कार्य चल रहा है उसकी जानकारी ली गई। बैठक में ग्रामीण के साथ साथ पंचायत प्रतिनिधिगण भी शामिल थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post