ग्रामीण कार्य विभाग चाईबासा में पदस्थापन कराने में संजीव कुमार लाल से सम्पर्क किए हैं, साथ ही जिला के एक विधायक से अनुशंसा भी कराए हैं, जिसकी जांच ईडी कर सकती है
जेल में बंद विभागीय मंत्री के सचिव संजीव कुमार लाल के खास होने के कारण संजय कुमार सिंह दोबारा चाईबासा प्रमंडल में पदस्थापीत हुए हैं
चाईबासा/संतोष वर्मा: कौन है पश्चिमी सिंहभूम जिला के आरईओ विभाग में पदस्थापिथ अभियंता संजय कुमार सिंह जो पिछले करीब 20 वर्षो से जमें हुए और इनके उपर चुनाव आयोग का नियम भी लागु नहीं होती है। आखिर किनका संगरक्षण प्राप्त है संजय कुमार सिंह को, वही यह भी चर्चा है की संजय कुमार सिंह अवर प्रमंडल पदाधिकारी, नोवामुण्डी, ग्रामीण कार्य विभाग चाईबासा प्रमंडल का लिंक जेल में बंद संजीव कुमार लाल से होने की जांच हो सकती है।
सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आ रही है कि सहायक अभियंता के रूप में स्थाई प्रोन्नती मिलने के बाद पुनः ग्रामीण कार्य विभाग चाईबासा में पदस्थापन कराने में संजीव कुमार लाल से सम्पर्क किए हैं, साथ ही जिला के एक विधायक से अनुशंसा भी कराए हैं, जिसकी जांच ईडी कर सकती है। विदित हो कि संजय कुमार सिंह कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम जिला में अपने सेवा काल का अधिक समय तक कार्यरत रहे हैं। ऐसी किया बात है की संजय सिंह ग्रामीण कार्य विभाग में ही पदस्थापित रहते हैं।
पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग में संजय कुमार सिंह की तूती बोलती है, चलती का यह आलम है कि दूसरे अभियंताओं की भी ट्रांसफर और पोस्टिंग करतें हैं। संजीव कुमार लाल से संबद्ध होने के कारण डिवीजन में कार्यपालक अभियंता भी डरते हैं। डिवीजन में संजय कुमार सिंह के आदेश के बिना किसी संवेदक का बिल कनीय अभियंता नहीं बनाते हैं। यहां तक जानकारी मिल रही है कि कार्यपलक अभियंता भी इनके सामने बौना साबित हो रहें हैं।
संजय कुमार सिंह के द्वारा मुख्य अभियंता कार्यालय में भी टेंडर मैनेज करने में भी संलिप्त होने की सूचना प्राप्त हो रही है, जिसकी जांच हो सकती है। वर्तमान समय में संवेदक का बिल नही बनाने की सूचना मिली रही है, संवेदक के द्वारा मार्च में काम कियें हैं और अब भी रनिग में काम किया गया है, उसका भुगतान नहीं होने से संवेदकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
सूत्रों की माने तो कई संवेदक स्थनीय विधायक से शिकायत दर्ज कराए हैं, विभागीय अधिकारियों को भी संजय कुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया जा सकता है।
विभाग में संजय कुमार सिंह की इतनी चलती है कि कार्यपालक अभियंता भी बौना साबित हो रहें हैं। ग्रामीण कार्य विभाग में कौन है संजय कुमार सिंह, पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण कार्य में तूती बोलती है। बीस साल से अधिक समय से संजय कुमार सिंह पश्चिमी सिंहभूम जिला में सेवा कार्य कर चुके हैं।
जेल में बंद विभागीय मंत्री के सचिव संजीव कुमार लाल के खास होने के कारण संजय कुमार सिंह दोबारा चाईबासा प्रमंडल में पदस्थापीत हुए हैं। संजय कुमार सिंह का संबद्ध जेल में बंद भ्रष्ट अधिकारी संजीव कुमार लाल के साथ संबंधों की जांच होने की संभावना। संजय कुमार सिंह अपनी चलती और पैरवी के बल पर अपने बेटे गौरव कुमार सिंह को जिला प्रशासन में कनीय अभियंता के पद पर नियुक्त कराएं हैं। बिल बनाने में अनावश्यक विलम्ब कर संवेदकों को टॉर्चर करने तथा कमिशन वसुली करने पर उंगली उठाई जा रही है।
जोहार डिजिटल मीडिया न्यूज़ पोर्टल व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें 👇👇👇👇
Follow our WhatsApp channel link for live updates
