मझगांव प्रखंड के घोड़ाबंधा पंचायत में हेसेरबेरेल का टोला तिंबादिरी के बागुन कुल्डी गोडा होते हुए उड़ीसा सीमा तक डीएमएफटी मद से बन रहे पीसीसी सड़क निर्माण में हो रही व्यापक घोटाला

ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल के इंजीनियर को मामला से अवगत कराया और तत्काल काम को रोक कर सुधारतमक कार्यवाही करने की मांग रखी


चाईबासा/संतोष वर्मा: मझगांव प्रखंड के घोड़ाबंधा पंचायत में हेसेरबेरेल का टोला तिंबादिरी के बागुन कुल्डी गोडा होते हुए उड़ीसा सीमा तक डी०एमएफटी मद से बन रहे पीसीसी सड़क निर्माण में बरते जा रहे अनियमितता के मामले को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल से की।


माधव चंद्र कुंकल के द्वारा कार्यस्थल का निरीक्षण करने पर बड़े पैमाने पर अनियमितता पाया। सड़कों में जीएसबी का काफी पतला परत बिछाया गया था। जीएसबी कम से कम 6 इंच बिछाना था मगर जीएसबी 2 इंच भी नही बिछाया गया।

ढलाई के पूर्व सड़क पर पानी का छिड़काव करना है मगर पानी का छिड़काव भी नही किया जा रहा था। ढलाई 8 इंच होना चाहिए मगर पटरा का प्रयोग कर 3 इंच पटरा को जमीन में गड्ढा कर तोप दिया जा रहा था और बीच में ढलाई मात्र 4 से 5 इंच ही हो रहा था।


ढलाई में वाइब्रेटर का भी प्रयोग करना है मगर वाइब्रेटर का भी प्रयोग नही किया जा रहा था माधव चंद्र कुंकल ने कहा की डीएमएफटी मद से संचालित योजनाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है जो खुलेआम पैसों की बर्बादी को दर्शाता है। जिला के उपायुक्त को जिला में संचालित डीएमएफटी योजनाओं की गहनता से जांच करानी चाहिए।

माधव चंद्र कुंकल ने दूरभाष से ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल के इंजीनियर को मामला से अवगत कराया और तत्काल काम को रोक कर सुधारतमक कार्यवाही करने की मांग रखी। 


मौके पर भगवान कुलड़ी, सुभाष हेंब्रम, रोहिदास नाग, बेरेल हेंब्रम, मधुसूदन हेंब्रम, रुगड़िया हेंब्रम, गुरुचरण हेंब्रम, मंगल गोप, शत्रुघ्न कुंकल आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post