बर्थडे बॉय राहुल गाँधी के जन्मदिन में कांग्रेसियों ने संविधान रक्षा का लिया संकल्प, लोगों के बीच बांटी मिठाईयाँ, युवा प्रदेश सचिव प्रमेंद्र ने मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्य के बारे में लोगों को जागरूक रहने का किया अपील


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत विहड़ प्रखंड कुचाई के तिलोपदा पंचायत गोपीडीह चौक में कांग्रेसियों ने ग्रामीण संग राहुल गांधी का 54वां जन्मदिन में संविधान की रक्षा का लिया संकल्प।

इससे पहले राहुल गांधी के जन्म उत्सव में कांग्रेसियों ने मिठाईयाँ बांटी एवं जन्म उत्सव को यादगार बनाया। 
मौके में उपस्थित युवा कांग्रेस सचिव प्रमेंद्र मिश्रा ने कहा कि समय आ गया, अब देश में राहुल गांधी के हाथ मजबूत करें। 


संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का हाथ मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य के बारे में लोगों को जागरूक रहने की अपील की। बाद में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का जन्म दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल में 19 जून 1970 को हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुत्र राहुल गांधी वर्तमान लोकसभा में विपक्षी दल के नेता है। इनके जन्मदिवस में कांग्रेसी,आमजन उत्साहित है। और संविधान रक्षा के प्रति संकल्पित है।

कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा सोय, अनिल सोय, सोमनाथ उगुरसण्डी, जमाडांगील,पताल सिंह सोय आदि की उपस्थिति रही।
सूत्रों के मुताबिक खरसावां के पांचगछिया गावं में भी राहुल गांधी का बर्थडे मनाया गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post