चाईबासा: कोल्हान एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी का प्रथम वार्षिक आम बैठक कोल्हान मॉडल पब्लिक स्कूल बासाकुटी के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों मेंग कार्यरत हो समुदाय के बुद्धिजीवी व सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण शामिल हुए। बैठक में सोसायटी के उपाध्यक्ष सह संयोजक दुंबी दिग्गी ने सोसायटी गठन का उद्देश्य, स्कूल स्थापना के लिए जमीन की प्राप्ति एवं इनका पंजीकरण तथा वर्तमान में विद्यालय की संरचना पर विस्तृत जानकारी दी और विद्यालय निर्माण में बहुमूल्य आर्थिक सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि कोल्हान के चारों ओर कोल्हान मॉडल पब्लिक स्कूल की शाखाएं खोली जाएगी विद्यालय निर्माण हेतु प्राप्त आय एवं खर्च का ब्यौरा महती बानरा ने दिया। श्री बानरा ने सदस्यों से अपील किया कि हर माह सहयोग राशि थोड़ी ही सही जमा करना जारी रखें। विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव योगेन्द्र मुंडरी ने विद्यालय के बच्चों की आशातीत शैक्षिक एवं बौद्धिक परिवर्तन पर प्रकाश डाला और सभी को आश्वस्त किया कि निकट भविष्य में बच्चों का बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा। मुख्य सलाहकार सिंगा तियू ने कहा कि हम गरीब परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के उद्देश्य को पूरा करने के मुहिम लेकर चलें हैं और इसमें अवश्य सफल होंगे। वहीं प्रिंसिपल संजय बोयपाई ने विद्यालय में कार्यरत शिक्षिकाओं एवं सहयोगियों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पहला सत्र में ही अभिभावकों ने विद्यालय के प्रति विश्वास किया है। यही वजह है विद्यालय में उपलब्ध सीटें भर गई है। इस बीच एक अभिभावक ने खुशी जताई कि उनके बच्चे का बोलने एवं रहने के तरीके में काफी बदलाव आया है।बैठक के दौरान बच्चियों ने अंग्रेजी में अपना परिचय देकर शैक्षिक प्रगति का नमूना पेश किया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-दूसरे का हौसला अफजाई करते हुए बेहतरीन शैक्षिक वातावरण तैयार कर विद्यालय को प्रतिष्ठा दिलाने का संकल्प लिया।
बैठक में विद्यालय संचालन समिति में थोड़ी फेरबदल किया गया, जो इस प्रकार है :-
सिंगराय बोदरा को उपाध्यक्ष बनाया गया। जबकि दुंबी दिग्गी को सचिव पदझ की जिम्मेदारी दी गई। परमेश्वर पुरती को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी समिति में नये सदस्य के रुप में गीता बिरुवा और विजय सिंह बोदरा को शामिल किया गया।
बैठक की शुरुआत दीप जलाकर और महापुरुषों की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर की गई। बैठक में चंद्रमोहन बिरुवा, बासुदेव लागुरी, राजेंद्र बोदरा, रुईदास बोदरा, कृष्णा देवगम, विमल किशोर बोयपाई, सुखदेव बारी, डिबर हेम्ब्रम, विजय सिंह बोदरा, परमेश्वर पुरती, बबलू हेस्सा, ज्ञान चंद्र कोड़ाह, गंगू सुंडी, बिरसा सामड, गोपाल सामड, सालेन पाट पिंगुवा, उत्पल लागुरी, अनिल प्रकाश गागराई, एसएल कांडेयांग, मंजू कांडेयांग, मुनी बानरा, सोमनाथ बिरुवा, कनाई बिरुवा आदि उपस्थित थे।
