मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शहीद ग्राम मातकमबेड़ा को दिया सौगात, गांव होगी हरियाली, सभी का बनेगा पक्का मकान, राज्य में घरेलू उपभोक्ता को मिलेगी 200 यूनिट फ्री बिजली


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : राजनगर प्रखंड के मातकमबेड़ा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास  उद्घाटन की एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण अवसर पर जनता को संदेश दिया कि शहीद  ग्राम मातकम बेड़ा में सभी परिवार का पक्का मकान बनेगा।


उन्होंने कहा कि आदर्श ग्राम बनाने का कदम उठाया गया है। लिफ्ट इरिगेशन से हर खेत में हरियाली होगी। शहीद डोबा किसुन को आदर्श मानते हैं तो मानव में मतभेद ना हो। माझी बाबाओं से अपील की कि गांव को नशापन से दूर रखें। मुख्यमंत्री चंपाई  सोरेन ने घोषणा की कि राज्य में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट निःशुल्क बिजली मिलेगी। राजनगर में 12 महीना खेत में पानी रहेगा। मातकमबेड़ा से योजना शुरू किया गया।


मौके में उन्होंने 160 योजनाओं  का शिलान्यास एवं 22 योजनाओं  का उद्घाटन किया। साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया। प्रचंड गर्मी में भी लोग कार्यक्रम में पहुंचे एवं योजनाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में राज्य के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री दीपक बिरुवा, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, सरायकेला खरसावां  जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा भी उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो के दिशा निर्देश पर पुलिस व प्रशासन सक्रिय रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post