चाईबासा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नोवामुण्डी थाना से नोवामुण्डी कॉलेज तक साईकल रैली, मतदाता शपथ, पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी द्वारा उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा गया कि जिले में मतदान तिथि 13 मई निर्धारित है, जिला उपायुक्त ने सभी से अपील किया कि मतदान दिवस के दिन अपने मतदान केंद्र में जाकर अवश्य मतदान करें और अपने घर आस-पड़ोस के लोगों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें।
अब तक अगर कि भी मतदाता का नाम जिसकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है, उसका नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य आगामी 15 अप्रैल तक प्रपत्र 6 के माध्यम से किया जा रहा है। जिस हेतु आप सभी BLO या ऑनलाइन माध्यम www.nvsp.in पोर्टल से भी नाम जोड़ सकते है। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाएं बिजली, पेयजल, साफ -सफाई दिव्यांगजन हेतु रैम्प कि व्यवस्था सुदृढ़ करने का भी कार्य किया जा रहा है।
मतदान दिवस के दिन दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने और ले जाने की भी व्यवस्था किया जा रहा है। उन्होंने सभी से अपील किया कि मतदान के दिन 13 मई को सभी लोग आपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी सहभागिता अवश्य दर्ज करें।
कार्यक्रम की शुरुआत में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के द्वारा उपस्थित सभी लोगों को मतदान का शपथ दिलाया गया। तत्पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी उपायुक्त के द्वारा उप विकास आयुक्त, स्वीप नोडल पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सदर चाईबासा, सहायक समाहर्ता के संग मिलकर साईकल रैली को रवाना करते हुए स्वयं नेतृत्व करते हुए नोवामुण्डी थाना परिसर से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए लगभग 4km की दूरी तय कर नोवामुण्डी कॉलेज पहुंचा गया।तत्पश्चात कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं को उनके द्वारा मतदाता शपथ दिलाया गया और कॉलेज परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, स्वीप नोडल पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सदर चाईबासा अनिमेष रंजन, सहायक समाहर्ता सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी, अनुमंडल पदाधिकारी जगन्नाथपुर मुकेश मछुआ, प्रखंड विकास पदाधिकारी नोवामुंडी अनुज बाड़ो, प्रभारी पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री ईशा खंडेलवाल, जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती रूपा रानी तिर्की, टिस्को नोवामुंडी के पदाधिकारी और कर्मचारी, बाजार समिति के सदस्य, नोवामुंडी कॉलेज के छात्र-छात्राएं, स्थानीय ग्रामीण सहित अन्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Tags
Awareness Programme
Chaibasa
DC Office - Chaibasa
ELECTION
JHARKHAND
LOK-SABHA 2024
PASCHIMI SINGHBHUM





