लक्ष्मीकांत बाजपेय नें संवाद कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी सदन में कहा कि अबकी बार 400 पार, मैं तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहा हूँ, जो कहता हूं वो करता हूँ


चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी जी लोकसभा क्षेत्र प्रवास के तहत सिंहभूम लोकसभा कार्यालय चाईबासा पहुंचे। कार्यालय में बाजपेयी जी चाईबासा, मझगाँव, जग्गनाथपुर, मनोहरपुर और चक्रधरपुर विधानसभा के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव पर चल रहे कार्यों का समीक्षा किये।


बैठक में लोकसभा प्रभारी दिनेशानन्द गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई, प्रदेश प्रवक्ता जे बी तुबिद, जिला अध्य्क्ष संजय पांडे, लोकसभा संयोजक गीता बालमुचू, लोकसभा सह संयोजक शशि भूषण सामड, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक,वरीय नेता अशोक सारंगी, के साथ सभी विधान सभा प्रभारी में जवाहर लाल बानरा, सतीश पूरी, भूषण पाट पिंगुवा, दिनेश चंद्र नंदी, गोबिद पाठक, संयोजक में बिपिन लागुरी, प्रकाश भूषण सिंकू, अमरेश प्रधान, सुरेश साव, सह संयोजक में प्रताप कटियार, वशिष्ठ प्रधान, धीरज सिंह, साहू पूर्ती, किशोर डागा, दुम्बी सुरीन, के अलावे के कार्यकर्ता सभी विस्तारक शामिल हुए।


लक्ष्मीकांत बाजपेयी जिले के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में कहा कि अबकी बार 400 पार, मैं तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहा हूँ, जो कहता हूं वो करता हूँ, हमेशा बार्डर में जाकर सैनिकों का हौसला अफजाई करते है, अपने माता की मृत शरीर की अंत्येष्टि कर तुरंत देश के कार्यों में लग गए, मोदीजी कभी छुट्टी नही लिए, ऐसे प्रधानमंत्री कभी देखा है, ऐसे नरेंद्र मोदीजी को फिर प्रधानमंत्री बंनाने के लिए गीता कोड़ा को जिताना है। बाजपेयी जी ने कार्यकर्ताओं से जीत सुनिश्चित करने के लिए सुझाव मांगे और उसपर करवाई करने के लिए जिला अद्यक्ष को निर्देश दिए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post