गम्हरिया : सुबह के 10:30 से ही गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बिजली चली गई जानकारी देते हुए बताया गया कि ट्रांसफार्मर के खंभे में लगे इंसुलेटर के उड़ जाने की वजह से बिजली कट गई, लेकिन विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण लगभग 9 घंटे तक अंधेरे में ही चिकित्सा प्रणाली जारी रही वह बिना कैमरे पर आए स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि गर्मी का मौसम चरम पर है दर्जनों मरीज अस्पताल में इलाजरत है।विभाग को सूचित करने के बाद भी उसके कर्मी लगातार लापरवाह बने हुए हैं। उसके बाद शाम के करीब 7:00 बजे चलंत ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की गई एवं अस्पताल में बिजली आई जानकारी हो कि इस अस्पताल में पूरे प्रखंड क्षेत्र के लोग अपना इलाज कराने आते हैं एवं प्रसव के लिए भी ज्यादातर गरीब लोगों को इसी अस्पताल का आसरा बना हुआ है।
लगभग 9 घंटे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में नहीं रही बिजली, विद्युत विभाग की लापरवाही से प्रभावित हुई गरीबों की चिकित्सा
Published ByJohar Media
-
0
