चाईबासा : आदिवासी किसान मोर्चा के प्रत्याशी जॉन मिरन मुण्डा नें रविवार को मनोहरपुर प्रखंड के बिभिन्न गांव मे दौरा किया गया और मजदूर किसानो की हालातो पर वोट माँगा गया। कसैया पेचा गांव मे ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए जॉन मिरन मुंडा ने कहा की जेएमएम की सरकार मजदूरों का आवाज उठाने वाले को सीसीए लगाया जा रहा है मतलब jmm सरकार ठेकेदार और कम्पनियो को मजदूरों का हक लूटने का छूट दें दिया है।
जेएमएम सरकार भी चाहती है की मजदूर कभी खुशहाल नहीं रहे। आज कसैया पेचा गांव लौह अयास्क गांव के बीच होते हुए भी गरीब और पिछड़े हैं।
यंहा डीएमएफटी फंड से बिकास करना है लेकिन उसका बिकास से सिर्फ अफसर नेता हो रहे हैं। जिला प्रशासन jmm सरकार के इशारे से मेरे उप्पर इस तरह कार्यवाही किया जा रहा है। ताकि मजदूरों का आवाज उठाने वाले को सांसद नहीं बन सके। ग्रामीणों ने चंदा कर वोट से जिताने का समर्थन दिया।

