कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व अन्य नेताओं से मिले सौरभ अग्रवाल और प्रीतम बांकिरा


रांची : रविवार को झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय महारैली में I.N.D.I.A गठबंधन के प्रमुख नेताओं का जुटान हुआ।

महारैली में कांग्रेस, सपा, राजद, एनसीपी, शिवसेना सहित अन्य दलों के नेता पंहुचे थे। उलगुलान न्याय महारैली में मुख्य रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे साहब भी पंहुचे।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह सिंहभूम लोकसभा कॉर्डिनेटर सौरभ अग्रवाल और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह सिंहभूम लोकसभा प्रवक्ता प्रीतम बांकिरा ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, फारुख अब्दुल्ला सहित राष्ट्रीय नेताओं से शिष्टाचार भेंट किया ।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post