भाजपा शक्ति केंद्र गुटुसैन की बैठक हिल टॉप में राकेश पोद्दार ने की अध्यक्षता में किया गया


चाईबासा : भाजपा शक्ति केंद्र गुटुसाईं की बैठक हिल टॉप में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन राकेश पोद्दार द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड विधानसभा नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, लोकसभा संयोजक गीता बालमुचू एवं भाजपा नगर अध्यक्ष अक्षय खत्री उपस्थित हुए।


शक्ति केंद्र के बैठक को गीता बालमुचु एवं अक्षय खत्री द्वारा संबोधित किया गया और प्रभारी दिलीप साव के द्वारा संगठन के सभी विषयों को रखा गया। आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई जिसमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का जन्म जयंती मनाया जाएगा।


अमर बाउरी द्वारा संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को कहा गया कि आप सभी कार्यकर्ता हमारे भारतीय जनता पार्टी की रीड हैं और चुनाव के समय में आप सभी लोगों के आशीर्वाद और स्नेह से ही हमारे भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा को जिताया जायेगा। इसलिए अभी हमारे सभी कार्यकर्ता संगठन के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम एवं चुनावी अभियान को और तेजी करें ताकि आपका चाईबासा लोकसभा भारी मतों से जीता जाए और नरेंद्र मोदी की गारंटी को आगे बढ़ते हुए। जो लक्ष्य लिया है गया है 400 पर का उसे हम पूरा करेंगे बैठक में सभी बुथो के अध्यक्ष एवं बुथ सचिव एवं बी एल ए 2 उपस्थित हुए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post