महागठबंधन प्रत्याशी जोबा माझी नाम से ही बीजेपी में मची गई है खलबली - सौरभ अग्रवाल


चाईबासा : युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह सिंहभूम लोकसभा के कॉर्डिनेटर सौरभ अग्रवाल ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जोबा माझी जी से मिलकर लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति पर विचार विमर्श किया।

सौरभ अग्रवाल ने प्रत्याशी जोबा माझी को सांगठनिक जानकारी देते हुए कहा कि पूरे लोकसभा में युवा कांग्रेस संगठन काफी मजबूत और पंचायत स्तर तक में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता काफी सक्रिय रुप से हैं।

इसलिए इस चुनाव में युवा कांग्रेस पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में महागठबंधन के पक्ष में प्रचार प्रसार करेगी और युवा कांग्रेस संगठन का सोशल मीडिया भी काफी सक्रिय है।

सौरभ अग्रवाल ने कहा कि जोबा माझी के प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा में खलबली मची हुई है क्योंकि जोबा माझी जी एक साफ छवि की और मृदुभाषी नेत्री हैं इसलिए इस चुनाव में उनकी जीत निश्चित है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post