धार्मिक रीति रिवाजों से परिपूर्ण राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव में रात भर कलाकारों ने सरायकेला में छऊ नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों की समा बांधे रखा


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : जिला मुख्यालय सरायकेला में धार्मिक रीति रिवाजों से परिपूर्ण राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव की समापन समारोह में रात भर कलाकारों ने छह नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों की समां बांधे रखा। और रात के अंतिम पहर में भक्त श्रद्धालुओं द्वारा कामना घट (कालिका घट) का रश्म अदा करने के उपरांत रंगमंच (नृत्य मंडप) में नृत्य कार्यक्रम संपन्न हुई।


स्थानीय स्टेडियम में रंगमंच सजी थी। पिछले तीन दिन तक चली कार्यक्रम के समापन समारोह में कलाकार, पत्रकार को भी सम्मान मिला।


उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के कर कमलों से पत्रकार दीपक कुमार दारोघा सम्मानित।


इससे पहले आदित्यपुर नगर प्रशासक आलोक कुमार एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर और नारियल फोड़कर समापन समारोह का विधिवत्त उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीडीसी प्रभात कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी निदेशक यस्मिता सिंह, कलाकार, कला प्रेमी दर्शक उपस्थित थे।


कार्यक्रम में अतिथियों ने पद्मश्री से अलंकृत दिवंगत छऊ कला पुरोधाओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
उद्घाटन सत्र के बाद रंगमंच में सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति हुई। पद्मश्री शशधर आचार्य के नेतृत्व में कलाकारों ने सरायकेला छऊ, मयूरभंज छऊ एवं पुरुलिया छऊ तीनों शैली को लेकर "महानायक गरुड़" की प्रस्तुति की।


विभिन्न संस्थाओं ने भी सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति की। हर पार्वती, कोचदेवयानी जैसे मनमोहक नृत्य देखने को मिला। रात भर दर्शक छऊ नृत्य कला का आनंद उठाने में मशगूल दिखे। यहां पर्यटन मेला भी लगी हुई थी। लोगों ने मेला का भी आनंद उठाया।


इधर सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा जेल रोड बजरंगबली मंदिर के समक्ष मैदान में भी रंगमंच सजी थी।
एकलव्य सहित कई आकर्षक नृत्य यहां देखने को मिला। वरीय कलाकार रजत पटनायक रंगमंच का संचालन कर रहे थे। रात भर कला प्रेमी दर्शक सरायकेला छऊ का आनंद लेने में मशगूल दिखे।



पैलेस में भी श्री कलापीठ द्वारा रंगमंच सजी थी। रात भर यहां कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुति की एवं दर्शकों की समा बांधे रखा।


मयूर, धीवर, शवर सहित कई उत्कृष्ट नृत्य देखने को मिला। अतिथिगण, कलाप्रेमी दर्शक नृत्य का आनंद लेने में मशगूल दिखे। चारों ओर उल्लास माहौल रहा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post