21 को उलगुलान महारैली, 23 को जोबा मांझी का नामांकन व 24 अप्रैल को जोबा मांझी का कुमारडुंगी में होगा भव्य स्वागत
चाईबासा : लोकसभा चुनाव में हर हाल में मझगांव विधानसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी जोबा मांझी को जीत दिलाने में सबसे बड़ा योगदान होना चाहिए। यह बातें कुमारडुंगी में आयोजित बैठक में कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक निरल पुरती ने कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की जीत उनके कार्यकर्ताओं के तन, मन और धन के मेहनत के कारण मिलती है। काफी लंबे समय के बाद गठबंधन के तहत झामुमो के प्रत्याशी पूर्व मंत्री जोबा मांझी को प्रत्याशी बनाया गया है।
अब झामुमो के साथ महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सिंहभूम लोकसभा सीट से एक एतिहासिक जीत दर्ज करा कर लोकसभा में भेजें। इसमें मझगांव विधानसभा का सबसे बड़ा योगदान होना चाहिए। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपना पूरा योगदान देना सुनिश्चित करें। हर बूथ में मजबूती के साथ तैयार रहें। विधायक निरल ने कहा कि इसके अलावा 21 अप्रैल को रांची में उलगुलान महा रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
इसके लिए मझगांव विधानसभा के चारों प्रखंड में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। 23 अप्रैल को जोबा मांझी संभवता नामांकन करेगी, इसमें भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। 24 अप्रैल को महागठबंधन के प्रत्याशी जोबा मांझी को कुमारडुंगी प्रखंड में स्वागत कार्यक्रम तय किया गया है। इसके अलावा मझगांव विधानसभा के तांतनगर, मझगांव, कुमारडुंगी व मंझारी में चुनाव कार्यालय का उदघाटन भी किया जायेगा। इन सभी कार्यक्रमों में झामुमो के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे।
Tags
Chaibasa
ELECTION
JHARKHAND
JMM
LOK-SABHA 2024
Minister Joba Majhi
PASCHIMI SINGHBHUM
Political
Public Relations Campaign

