भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा नें मझगांव विधानसभा क्षेत्र किया जनसंपर्क अभियान

झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले केवल और केवल झूठ की राजनीति कर जनता को ठगने में लगें हुए हैं, पूरे राज्य की जनता त्रस्त है, महिलाएं असुरक्षित है

गीता कोड़ा ने ग्रामीणों से कहा कि राज्य सरकार की जनहित योजनाओं के नाकामियों से थक कर और मोदी से प्रभावित होकर मै भारतीय जनता पार्टी में जनता की भलाई के लिए शामिल हुई हुँ, जो विरिधियों को पच नही रहा है : गीता कोड़ा


चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी गीता कोडा आज जनसम्पर्क अभियान में मझगाँव विधानसभा के कुमारडूंगी प्रखंड में, प्रदेश उपाअध्य्क्ष बड़कुंवर गागराई, मंडल अध्य्क्ष नारायण हेम्ब्रम, वशिष्ट प्रधान, अनिल बिरुली, भूषण पाट पिंगुवा, प्रभारी सतीश पूरी के साथ, गुण्डियाधर, धनसारी, इटोर, बड़ालुन्ति, टाँगर, कुमरिता, भोंडा, छोटारायकमान, अंधारी, पुतकरसाई, कुंकलपी, बड़ाजाम्बनी, खण्डकोरी, उलिहातू, जोजोहातू, टियापोसी, टूनटाकाट, मरांदा, बारूसाई, बूड़ासाई, लखिम्पोसी, के ग्रामीणों से संवाद कर बताया कि, नरेंद्र मोदीजी गरीबोंको आदिवासियों को, देश की पूरी जनता को अपना परिवार मानते हुए सबकी सेवा विगत10 वर्षों से कर रहें है।


मोदीजी के रहते देश से भ्रष्ट्राचार दूर हो रहा है, भ्रष्ट्राचारी जेल जा रहे हैं।गीता कोड़ा ने आक्रमक सुर में कहा कि मोदीजी द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के कारण, ग्रामीणों का मोदी के ऊपर बढ़ रहे वीश्वास से घबड़ाये हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले कल गम्हरिया प्रखंड के मोहनपुर में उनके साथ महिला कार्यकर्ताओं के ऊपर हमला तक कर दिया, पर वे इससे जरा भी विचलित नही हुई, और आज मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिये आपसबों से आशीर्वाद समर्थन मांगने चली आई।


गीता कोड़ा ने कहा कि ये झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले केवल और केवल झूठ की राजनीति कर जनता को ठगने में लगें हुए हैं, पूरे राज्य की जनता त्रस्त है, महिलाएं असुरक्षित है, लोंगों को मोदी के द्वारा फ्री में खाने के लिए दिए जाने वाले अनाज भी सही तरीके से नही देते है। हर घर नल से पीने का पानी फ्री में पहुंचाने की योजना भी ये राज्य सरकार पूरी नही कर रही है, जनता को पीने का पानी भी नसीब नही हो रहा है, अखबारों में आज छपा है कि मझगाँव में हर घर नल का जल की योजना में गड़बड़ी चल रहा है।


गीता कोड़ा ने ग्रामीणों से कहा कि राज्य सरकार की जनहित योजनाओं के नाकामियों से थक कर और मोदी से प्रभावित होकर मै भारतीय जनता पार्टी में जनता की भलाई के लिए शामिल हुई हुँ, जो विरिधियों को पच नही रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से प्रार्थना कर कहा कि चुनाव में कमल फूल निशान में वोट देकर अपना समर्थन नरेंद्र मोदीजी को देंवे। ग्रामीणों के समस्याओं को पूरी गम्भीरता से चुनाव बाद समाधान करने का भरोसा उन्होंने दिया। उनके साथ बिजय पिंगुवा, बिनय पान, धुनिया कुम्हार के अलावे कई कार्यकर्ता साथ रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post