लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर सदर, झींकपानी, हाटगम्हारिया एवं टोंटो प्रखंड में हुई प्रखंड स्तरीय बैठक
चाईबासा : मंत्री सह सदर विधानसभा प्रभारी दीपक बिरुवा सोमवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर, झींकपानी, हाटगम्हारिया एवं टोंटो प्रखंड में आयोजित प्रखंड स्तरीय बैठक में शामिल हुए। बैठक में लोकसभा चुनाव एवं आगामी 21 अप्रैल को रांची में आहूत उलगुलान महारैली की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। वहीं मंत्री जी ने लोकसभा चुनाव जीतने की रणनीति पर चर्चा करते हुए झामुमो नेता व कार्यकर्ताओं का जोश भरा।
बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपनी एकजुटता व साहसी का परिचय देते हुए हर हाल में सिंहभूम लोकसभा सीट पर महागठबंधन प्रत्याशी श्रीमती जोबा मांझी की जीत सुनिश्चित करने पर बल दिया। वहीं उलगुलान महारैली में हजारों की संख्या में रांची जाने पर अपने सहमति जताई। मंत्री जी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर चुनाव जीतने की तैयारी में जूट जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का जोश भरते हुए झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान उन्होंने झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ-साथ इंडी गंठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ एक बेहतर समन्वय स्थापित कर एकजुट होकर मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव में उतरने को कहा। साथ ही आगामी 18 अप्रैल को सदर एवं जगन्नाथपुर विधानसभा में निर्धारित विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा आगामी 23 अप्रैल को गठबंधन प्रत्याशी श्रीमती जोबा मांझी के नामांकन कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
मौके पर हरीलाल करजी, प्रखंड अध्यक्ष सोंगा बुडीउली, सुशील बुडीउली, मदन दास, प्रदीप तामसोय, गुरुचरण मुंडा, मेंजारी मुंडा, तुलसी मुंडुईया, अखिलेश कुम्हार, महावीर बुडीउली, संजीव गोप, सोमनाथ कुंकल, पारु हेस्सा, मेघनाथ गोप, विनोद गोप, मनु पंडित, शिव चौधरी, सुंदर गोप, सोना बालमुचू, बलवंत गोप, देवेन देवगम, गोपाल हेंब्रम, विकास गुप्ता, किशोर सिंकु, रोबिन हसदा, राज तुबिद, तुराम बिरूली, सूबेदार बिरूवा, बुधराम लागुरी समेत अन्य उपस्थित थे।
Tags
Awareness Programme
Chaibasa
ELECTION
JHARKHAND
JMM
LOK-SABHA 2024
Minister Deepak Biruwa
PASCHIMI SINGHBHUM
Political
Public Relations Campaign

