चाईबासा : मझगांव प्रखंड के पड़सा पंचायत के उलिहातू में जल जीवन मिशन योजना के तहत बने जलमिनार के विगत 3 माह से हो रही परेशानी के मामले को लेकर जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीण महिला पिंकी पिंगुवा ने बताया की विगत 3 माह से जलमिनार के खराब हो जाने से ग्रामीण नदी का पानी पीने को विवश है। गांव में बने जलमिनार में उपलब्ध कराए गए संवेदक मनोज सिंह के नंबर पर फोन करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं होता है।
ग्रामीणों के शिकायत के समाधान हेतु जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल के द्वारा उपायुक्त को मामले से अवगत कराया और कहां की करोड़ों के लागत से संचालित हो रहा जल जीवन मिशन योजना लूट का योजना साबित हो रहा है। यह योजना सिर्फ हाथी का दांत है।अधिकांस जगहों पर जलमिनार फेल हो चुका है। मौके पर शत्रुघ्न कुंकल,मनोज गोप,बुधराम पिंगुवा,लखींद्र कुँकल, मतवा कुंकल आदि उपस्थित थे।

