चाईबासा : शुक्रवार को भारत जोड़ो न्याय यात्री लक्ष्मण हासदा जी को कांग्रेस सेवादल से पश्चिमी सिंहभूम का लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया साथ ही ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सभी साथियों ने हासदा जी पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा ईमानदारी पूर्वक अपना कर्तव्यों का निर्वहन करने में कोई कोताही नहीं बरतेंगे। क्योंकि हासदा जी अपना हिम्मत, जोश -जुनून और जज्बा पिछले दिनों राहुल गांधी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर लगभग 12,000 हजार किलोमीटर का पद यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर अपना लोहा मनवा चुके हैं।
मौके पर लक्ष्मण जी ने कहा मैं कांग्रेस पार्टी का सच्चा सिपाही हूं, पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी दिया इसका वाकूभी निभाऊंगा और यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि पार्टी ने मुझे इस काबिल समझा। बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर दास जी, अम्बुराय चौधरी, प्रीतम बंकीरा, विजय सामड, अनुप्रिया सोय, राखी सालुजा, अमन इत्यादि मौजूद थे।
