भारतीय जनता पार्टी ने पूरे जिले के सभी मंडलों के साथ बूथों में आज भारतवर्ष के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडर जी जयंती समारोह मनाया


चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी ने पूरे जिले के सभी मंडलों के साथ बूथों में आज भारतवर्ष के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडर जी जयंती समारोह मनाया। लोकसभा प्रधान कार्यालय में लोकसभा प्रत्याशी सांसद गीता कोडा डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र में श्रद्धासुमन अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

उन्होंने कहा कि श्रध्येय भीम राव अम्बेडकर जी ने भारतवर्ष के संविधान का निर्माण कर पूरे दुनिया मे आजाद भारत देश की अपनी गरिमा बनवाये, अम्बेडकर जी प्रखर बुद्धिमान दलित समाज से आते थे, उनके बनाये संविधान के अनुरूप ही देश चल रहा है, दलित समाज के आदर्श स्वरूपा भीम राव अम्बेडकर के पद चिन्हों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी दलित समाज और गरीबों को, समाज के मुख्य धारा में लाने के लिये सतत प्रयासरत्त है।

जिला अध्य्क्ष संजय पांडे के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर अम्बेडकर जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।संजय पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सात राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रमो में 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती मनाना एक है, पूरे देश मे समाज मे समरसता एकरूपता के लिये भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में योजनाबद्ध तरीके से सदैव कार्य कर रही है, जिस कारण समाज के दलित, आदिवासी, पिछड़ी, अल्पसंख्यक एवम अन्य सभी वर्गों के लोंगों का विश्वास 10 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के साथ बहुत अधिक मिला है, मोदीजी का पहला संकल्प सबका साथ सबका विश्वास रहा है।संजय पांडे ने डॉ भीमराव अंबेडकर जी जीवनी में विस्तृत प्रकाश डालते हुये भीमराव जी के सम्मान में पुरजोर नारा लगाया।

इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राकेश बबलु शर्मा, जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो, कार्यालय मंत्री अनंत शयनम, भूषण पाट पिंगुवा, मनोज लेयांगी, चंदन झा, पंकज खिरवाल, बिपिन लागुरी, चंद्रमोहन तिउ, मनोज आजाद, कामेश्वर बिस्वकर्मा, अजय झा, संजय पति, बिनोदिनी बानरा, सुकमती बिरुवा, रायमुनि कुण्टिया, सुकमती तुबिड़, मुकेश कुमार, अभिजीत ठाकुर के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ता श्रद्धा पुष्प अर्पित किये।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post