नोवामुण्डी में मतदाता जागरूकता के परिपेक्ष में नोवामुण्डी स्टेडियम (टिस्को ग्राउंड) में मैत्री फुटबॉल मैच वॉलीबॉल मैच और मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का किया आयोजन गया


चाईबासा : आज नोवामुण्डी प्रखंड में स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता के परिपेक्ष में नोवामुण्डी स्टेडियम (टिस्को ग्राउंड) में मैत्री फुटबॉल मैच वॉलीबॉल मैच और मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टिस्को ग्राउंड को मतदाता जागरूकता से सम्बंधित पोस्टर और होर्डिंग से सुसज्जित किया गया था। 


मैत्री फुटबॉल मैच और वॉलीबॉल मैच के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में मतदान तिथि 13 मई को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। मैत्री फुटबॉल मैच बालीझरण पंचायत और मोहित पंचायत के बीच खेला गया जिसमें बालीझरण पंचायत 2-0 से विजय घोषित हुआ। वॉलीबॉल मैच नोवामुण्डी कॉलेज के छात्राओं और बालीझरण पंचायत के बीच खेला गया जिसमे नोवामुण्डी कॉलेज ने विजय प्राप्त किया।


फुटबॉल और वॉलीबॉल मैच के माध्यम से उपस्थित सभी से अपील किया गया मतदान तिथि 13 मई को अधिक संख्या में मतदान करें साथ ही साथ अपने घर और आस-पड़ोस के लोगों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नोवामुण्डी अनुज बाडो, प्रभारी पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री ईशा खंडेलवाल, जिला खेल पदाधिकारी सुश्री रूपा रानी तिर्की सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post