प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी को किया सम्मानित
चाईबासा : सेंट्रल अनजुमन कमेटी की ओर से जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय के बाजार स्थित ईद के पर्व का जश्न जगन्नाथपुर में शुक्रवार को भी मनाया गया।इस अवसर पर समाजसेवी सह झारखंड अलग राज्य की मांग को लेकर आंदोलन में शामील आंदोलनकारी नवाज हुसैन उर्फ बिरसा व मिनाज उर्फ राजू अख्तर नें प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी तथा थाना प्रभारी जगन्नाथपुर शाव नारायण तिवारी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। यहां मुख्य सड़क किनारे जगन्नाथपुर, मौलानगर और रहिमाबाद के समाजसेवियों व युवाओं ने मिलकर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया।
ईद मिलन समारोह के अवसर पर आपसी सदभाव को कायम रखते हुए दोनो ही सामुदाय के लोगों ने अपनी अपनी दुकान प्रतिष्ठान सेकेंड टाईम बंद रखे और ईद पर्व में एक दुसरे के साथ खुशियां बांटी। ईद मिलन समारोह कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों ने सेवाईं और दुध का लुप्त उठाया और एक दुसरे को ईद की बधाई दी। ईद मिलन समारोह में बीडीओ अमित कुमार मिश्रा, सीओ मनोज कुमार मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।
मौके पर नवाज हुसैन, राजु अख्तर, कर्नल नासिर, मो. नसीम सहित काफी संख्या में लोग तथा सेंट्रल अनजुमन कमेटी सदस्य उपस्थित थे।

