कांग्रेसियों ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की 133 वाॅ जयंती मनाई


चाईबासा : रविवार को चाईबासा के कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की 133 वाॅ जयंती हर्षोल्लास के साथ उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर मनाया। इस शुभावसर पर जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर दास जी ने संबोधन में कहा डाॅ भीमराव आंबेडकर प्रतिभा के असीम धनी व्यक्ति थे। उनके जीवन गाथा को हमें अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।

उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए दास ने कहा उनका जन्म 14 अप्रेल 1891को मध्यप्रदेश के एक दलित परिवार में हुआ था। उस समय सभी निम्न जाति के लोगों को सामाजिक वहिष्कार, अपमान और भेदभाव का सामना करना पड़ता था। उस कठिन भीष्म परिस्थितियों में भी उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं हारी और डट कर चुनौतियों का सामना किया जो सारी दुनिया में आज उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता है।

आज हमें गर्व इस बात का है कि हम उस देश के वासी हैं। दास जी ने आगे कहा वे पेशे से विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद्, दार्शनिक, समाजशास्त्री, धर्मशास्त्री, लेखक, पत्रकार व मानवविज्ञानी इत्यादि थे। अर्थात उनके ज्ञान की बखान करना सूर्य को दीपक दिखाने के बराबर है। उन्हें मरणोपरांत निम्नलिखित देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमें वोधिसत्व - 1956, भारत रत्न - 1990, पहले कोलंबियन अहेड ओफ देअर टाईप 2004 व दा ग्रेटेस्ट इंडियन 2012 अवार्ड सामिल है।

अपने अंतिम संबोधन में दास जी ने कहा कि हमें गर्व है कि हम उस डॉ भीमराव आंबेडकर के निर्मित संविधान से चलते हैं परन्तु आज हमें उतना ही अफसोस है कि आज हमारे उस संविधान को कैसा निर्ममता पूर्वक कुचला जा रहा है, उनकी धज्जियां उड़ाई जा रही है । आज हम सभी संकल्प लेते हैं कि 2024 में फिर से महागठबंधन की सरकार को लाना है। हमें गठबंधन के प्रत्याशी श्रीमती जोबा माझी जी को भारी मतों की अंतर से विजयी बनाना है ये संकल्प लेकर चलना है। 

जयंती समारोह के मौके पर मुख्य रूप जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर दास जी, जिला महासचिव राजकुमार रजक, जिला सचिव शंकर बिरुली, युथ जिला अध्यक्ष प्रीतम बंकीरा, सदर प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैया, वरिष्ठ कांग्रेसी इम्तियाज खान, कर्मठ सदस्य रुप सिंह बारी इत्यादि मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post