सरायकेला : सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर गांव में रविवार को भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को जनसंपर्क अभियान चलाए जाने के दौरान ग्रामीणों का भारी विरोध झेलना पड़ा. ग्रामीणों ने गीता कोड़ा के गांव में प्रवेश करते ही विरोध व हंगामा शुरू कर दिया. रविवार सुबह से ही गीता कोड़ा भारी संख्या में भाजपा समर्थकों के साथ कांड्रा व गम्हरिया के पंचायत क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क अभियान चला रही थी.
महागठबंधन समर्थकों के गांव में आने की जरूरत नहीं
इस बीच रविवार दोपहर गम्हरिया प्रखंड के मोहनपुर गांव पहुंचने पर सांसद गीता कोड़ा को देख ग्रामीण भड़क गए और गीता कोड़ा को गांव में प्रवेश करने पर रोक दिया. ग्रामीणों का कहना है कि यह गांव इंडिया महागठबंधन समर्थकों की गांव है. भाजपा प्रत्याशी कि यहां आवश्यकता नहीं है. मामले की गंभीरता को देखते ही गम्हरिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है. उग्र ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. इस बीच भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने जनसंपर्क अभियान रोक दी है.
Video
Tags
BJP
BREAKING
Chaibasa
JHARKHAND
MP Geeta Koda
PASCHIMI SINGHBHUM
Political
Politics
Saraikela
Saraikela kharsawan

