चाईबासा पुलिस नें नक्सलियों के ठिकाने से भाड़ी मात्रा में किया सामान बरामद, सर्च अभियान है जारी


चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के घोर नक्सलप्रभावित टोटों थाना क्षेत्र के हुसुपी जंगल में नक्सलियों ची टोह में चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान चाईबासा पुलिस नें भारी मात्रा में नक्सलियों के ठिकानें से भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया। इस सबंध में चाईबासा पुलिस द्वारा बताया गया की प्रतिबंधित भाकपा (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।

जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 190 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।


इसी क्रम में दिनांक 10 अक्तूबर से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। 

अभियान के दौरान आज टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम हुसीपी के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र से पुराने नक्सली डम्प से निम्नलिखित सामान बरामद की गयी है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

ये हूआ बरामद....

1.प्रेट्र-2

2. मल्टी डीवीडी राइटर -1

3. लाल बैनर कपड़ा 1 बंडल

4. अमोनियम नाइट्रेट 5 पैकेट (कुल 1 किलो प्रत्येक पैकेट-5 किलो)

5. एम सील पैकेट 50 पैकेट (कुल 25 ग्राम प्रत्येक पैकेट)

6. एमएसील बड़ा पैकेट 5 पैकेट (कुल 2.5 किलो प्रत्येक 500 ग्राम)


7. डेटोनेटर नॉन इलेक्ट्रिक कमर्शियल-09 

8. सल्फर पाउडर 1 पैकेट (1 किलो)

9. गन पाउडर-4 पैकेट (कुल 2 किलो प्रत्येक 500 ग्राम)

10. केन (कंटेनर 5 लीटर क्षमता, भरा हुआ)-1

11. केन (20 लीटर क्षमता) गन पाउडर से भरा हुआ-1

12 . लोहे के टुकड़े किरच का उपयोग-1 किलोग्राम

13. सिरिंज 10 नग

14. तीर बम 21 नग


15. पेट्रोल - 2 लीटर

16. मिक्सर ग्राइंडर - 1 छोटे जार के साथ 1

17. सेफ्टी पिन 100 पीस

18. स्विच - 2 पीस

19. वोल्ट की बैटरी- 1

20. छोटा एल्युमीनियम पाइप 2 पीस (लगभग 4 फीट प्रति पाइप)

21. प्लास्टिक पाइप 9 पीस (प्रत्येक लंबाई 6 इंच)

22. वायर कटर- 2

23. अन्य दैनिक उपयोग की सामान।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post