गम्हरिया थाना पहुंचे सरायकेला एसपी

मोहनपुर में हुए सांसद और ग्रामीणों के बीच हुए मामले को लेकर शुरू हुई जांच।

कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं नामजद आरोपी?


गम्हरिया : सिंहभूम सांसद सह भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ग्रामीणों के बीच मोहनपुर में हुए झाड़प के 24 घंटे बीतने के बाद सरायकेला एसपी ने जांच की कमान अपने हाथों में ले ली है। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो सरायकेला एसपी मीडिया एवं सोशल मीडिया में चल रहे तमाम वीडियो की जांच टेक्निकल टीम के एक्सपर्ट पुलिस वालों के साथ मिलकर गम्हरिया थाने में बंद कमरे में की जा रही है। अब सबसे बड़ा प्रश्न यह उठना है की क्या 24 घंटे बीत जाने के बाद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी होगी? 

बताते चलें की सांसद गीता कोड़ा द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की गवाही में कुछ ग्रामीणों पर नामजद लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें जानलेवा हमला किए जाने का जिक्र किया गया है। 

ग्रामीणों द्वारा भी एक लिखित शिकायत सांसद एवं अन्य के खिलाफ थाने में की गई है। हालांकि सरायकेला एसपी ने फिलहाल कोई भी जानकारी पत्रकारों को उपलब्ध नहीं कराई है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post