लोकसभा चुनाव पर्व को लेकर सरायकेला खरसावां जिला में चली मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों ने लिया शपथ, उपायुक्त ने कहा मतदान अवश्य करें


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : सिंहभूम, खूंटी, रांची लोकसभा क्षेत्रों से जुड़ा सरायकेला खरसावां जिला में भी चली मतदाता जागरूकता कार्यक्रम और दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक के लिए जिला मुख्यालय सरायकेला टाउन हॉल में आयोजित एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम में मतदाताओं ने लिया शपथ। यही कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने इन्हें शपथ दिलाया।


इससे पहले उन्होंने जागरूकता कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। मौके में उन्होंने कहा कि सिंहभूम लोकसभा अंतर्गत इस जिला का सरायकेला विधानसभा क्षेत्र जबकि खूंटी लोकसभा अंतर्गत खरसावां विधानसभा क्षेत्र शामिल है। लोकसभा चुनाव का मतदान की तिथि 13 मई है। उन्होंने कहा कि रांची लोकसभा अंतर्गत इस जिला का ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र शामिल है। लोकसभा चुनाव में मतदान की तिथि 25 में है। दिव्यांग व वरिष्ठ मतदाता पोस्टल वेलेट के माध्यम से भी मतदान कर सकते हैं। मतदाता मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।


जिला के पीडब्ल्यूडी आईकॉन रघुनंदन महतो ने कहा कि जीवन में कितना भी कठिनाई हो मंजिल पाने के लिए तत्पर रहे। जो बूथ तक पहुंचेंगे, ईवीएम में वोटिंग करेंगे। एडीसी संजय कुमार ने कविताओं के जरिए मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया। जबकि डीडीसी प्रभात कुमार ने अपील किया कि मताधिकार का जरूर प्रयोग करें। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, एसडीओ सुनील कुमार ने दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई सुविधा की जानकारी दी एवं इन्हें मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post