कुचाई : जानकारी देते हुए कुचाई के थाना प्रभारी श्री यशवंत कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली की डांगो स्थित खेत में मौजूद कुएं से बदबू आ रही है। जब ग्रामीणों ने देखा तो कुएं के अंदर एक शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई वहीं ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना थाने को दी गई। जिसके बाद थाना प्रभारी एवं उनकी टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला इसके बाद पता चला कि व महिला का है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। हालांकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, वहीं थाना प्रभारी ने अपील की है कि जो भी व्यक्ति मृत महिला को जानते हो वह कुचाई थाना से संपर्क कर इसकी जानकारी दे सकते हैं।
कुचाई थाना क्षेत्र के डांगो स्थित खेत में मौजूद कुएं से एक अज्ञात महिला का शव हुआ बरामद
Published ByJohar Media
-
0
