झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले कह रहे है कि हेमन्त सोरेन को भारतीय जनता पार्टी ने साजिश कर जेल भेजा है यह बिल्कुल गलत है, रांची के साढ़े आठ एकड़ सेना की भूमि के कागजों की जालसाजी कर बेचने के आरोप का कोई जबाब कोर्ट में उनके पास नही : बानरा
चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा ने आज प्रेस वार्ता में कहा कि इंडिया गठबंधन प्रत्याशी का नामांकन हुआ, इसका हमलोग स्वागत करतें है, अंततः विरोध में लड़ने का प्रत्याशी तो मिला। हमलोग तो सोच रहे थे गुजरात के सूरत लोकसभा सीट के जैसे कि मुकेश दलाल निर्विरोध विजयी घोषित किये गए यहां भी वैसा ही परिणाम आएगा क्या।
जवाहर ने कहा कि मुख्यमंत्री 14 सीट जितने का दावा आज किया ये पूरी कल्पना है, दरअसल एनडीए 12 +1 13 सीट भाजपा के पक्ष में है, मात्र पहले से केवल 1 सीट जीत कर हमलोग 14 के अंक को प्राप्त कर लेंगे। ये कहतें भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है यह सरासर गलत है, भारतीय जनता पार्टी के नाम से ही स्पष्ट है पूरे देश के सभी वर्ग के समुदाय की पार्टी। जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा खुद को आदिवासियों और अल्पसंख्यकों की पार्टी कहती है।
श्री बानरा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले कह रहे है कि हेमन्त सोरेन को भारतीय जनता पार्टी ने साजिश कर जेल भेजा है यह बिल्कुल गलत है, रांची के साढ़े आठ एकड़ सेना की भूमि के कागजों की जालसाजी कर बेचने के आरोप का कोई जबाब कोर्ट में उनके पास नही है ,कोर्ट स्वतंत्र रूप से कार्य कर रही है।जवाहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को संविधान पर पूरा विश्वास है इसको बदलने की कोशिश भाजपा नही कर रही है।
मणिपुर में कुकी और नैती आदिवासियों के बीच की लड़ाई पर हमलोग चिंता कर रहे हैं पर इंडिया के लोग इसे बेवजह तूल दे रहें हैं। बंगाल के टी एम सी नेता द्वारा सैंकड़ों आदिवासी महिलाओं के साथ किये गए यौन शोषण पर इंडिया गठबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा वालो को कोई दुख नही है। जवाहर लाल बानरा ने कहा हो भाषा को संविधान के आठवीं सूची में निश्चित रूप से शामिल होना चाहिए जिसका हम स्वागत करेंगे।पर हो भाषा को संथाली भाषा के साथ आठवीं सूची में शामिल हो जाना चाहिए था, यह किसकी गलती है?
भाजपा कोई जुमलेबाजी नही करती है जो वादा करती है उसे पूरा करती है भाजपा। भारतीय जनता पार्टी ने अलग राज्य के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था चुनाव जीतने के बाद झारखंड के साथ तीन राज्यों को अलग भी किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा वर्षों आंदोलन किया और 3 करोड़ में आंदोलन को बेचा, इसी इंडि गठबंधन के कांग्रेस और राजद वालों ने खरीदा, अब जनता कहे कि जुमले बाजी कौन कर रहा है। गीता बालमुचू ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले कहते है प्राइवेट सेक्टर में 75 प्रतिशत नौकरियो में आरक्षण देंगें, कितने कारखानों में अबतक दिलवाया।
8 लाख प्रधान मंत्री आवास से नाम हटाने का इंडि वालों द्वारा, निराधार आरोप लगाया जा रहा है, सच्चाई यह है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, प्रधानमंत्री आवास के बनाये गए आवासों का उपयोगिता प्रमाण पत्र ही केंद सरकार को नही दिया, जिस कारण केंद्र सरकार राशी नही दे सकी। गीता बालमुचू ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना एक अच्छी योजना है पर कौन आदिवासी 25 हजार रुपया दे कर इसका लाभ ले सकता है, जिस कारण यह बबुआ आवास योजना बन गया।
भारतीय जनता पार्टी को कोल्हान में एक भी सीट नही लेने देने का इनका दावा अच्छा है पर ये बताएं कि इनके विधायकों के आय का स्रोत हजार गुना कैसे बड़ा है, जनता का प्रति ब्यक्ति आय कितना बढ़ा है ये बताएं। ये बताएं कि पलायन बेरोजगारी पर इंडि गठबंधन जनता को कब निजात दिलायेगी।ये जितना झूठ बोल ले भारतीय जनता पार्टी सिंहभूम लोकसभा के साथ झारखंड के सभी सीटों पर विजय हासील करेगी ही, क्योंकि मोदीजी का नारा है अबकी बार 400 पार।
