Former MP Chitrasen Siku filed nomination from Jharkhand Party today

पूर्व सांसद चित्रसेन सिकु ने आज झारखंड पार्टी से नामांकन किया


चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा लोकसभा क्षेत्र से झारखंड पार्टी के उम्मीदवार चित्रसेन सिंकू ने अपने हजारों समर्थकों के साथ उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया, इसके बाद उन्होंने आवासीय कार्यालय सरजोमगुटू अपने झारखंड पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा अब क्षेत्र में हम सभी को अपनी गतिविधि बढ़ानी होगी है लोगों को हमारी मुद्दा बतानी है।


हमारा मुद्दा डी एम एफ टी फांड से सुलभ स्वास्थ्य, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, साफ पेयजल की व्यवस्था करना,आदिवासी की अस्तित्व की रक्षा करना, मानकी मुंडा व्यवस्था को मजबूत करना, कृषि उपज वस्तुओं का सही मुल्य दिलाना, लैंड बैंक को पूरी तरह से निरस्त करना, आदिवासियों की लूटी गई जमीन उन्हें वापस दिलाना, क्षेत्र में पलायन की समस्या को लेकर स्वरोजगार एवं लघु उद्योग लगवाने पर जोर देना।

मौके पर झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता महेन्द्र जामुदा, जिला अध्यक्ष कोलम्बस हंसदा, युवा जिला अध्यक्ष रेयांस समाड, सराईकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष मनोज महाली, महिला जिला अध्यक्ष सरस्वती दुबे, मंगल सरदार, नितिन जामुदा, बालकिशन दोराईबुरु, संतोष लकड़ा, आन्दन बोदरा एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post