Breaking: झारखंड के कुमाडुंगी में बड़ा हादसा: चैन की नींद सो रहे बच्चों पर भरभराकर गिरी दीवार, दो मासूमों की मौत; चार घायल


चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में निर्माणधीन कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हो गयी है। वहीं अन्य दो बच्चों सहित एक बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई हैं। घटना बुधवार की रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है।

भरभराकर बच्‍चों के ऊपर गिरी दीवार

इसमें गांव के लगभग आधा दर्जन बच्चे सभी एक साथ भोजन करने के बाद खेलते-खेलते देवानंद पान के घर के आंगन में सो गये। रात के करीब नौ बजे वहीं पर निर्माणाधीन दीवार अचानक से बच्चों के ऊपर गिरी। इससे नीचे सो रहे बच्चे दब गये। आनन-फानन में देवानंद पान ने चार बच्चों को खिंचकर मलवे से बाहर निकाला। पर दो बच्चे शिवा पान व मुन्ना पान वहीं दब गये।

दो बच्‍चों की हुई दर्दनाक मौत

परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाना चाहा पर शिवा पान की अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई।

परिजनों ने मुन्ना पान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारडुंगी पहुंचाया। पर वहां के चिकित्सकों ने मरहम-पट्टी कर चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मुन्ना पान की भी चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई।

: शरीर का एक-एक अंग टूटकर हुआ चूर

परिजनों ने बताया कि शिवा पान के शरीर का एक-एक अंग टूटकर चूर हो गया है। दोनों के मुंह से काफी खून निकल रहा था। घायल में देवानंद पान, सुनिता पान, सोमनाथ पान व अर्जुन पान शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक किसी प्रशासनिक अधिकारी को घटना के बारे में जानकारी नहीं है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post