सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ 16 मार्च से आदर्श आचार संहिता लागू है। चुनाव सात चरणों में होनी है। इसके लिए 18 अप्रैल को चौथे चरण की जारी अधिसूचना के साथ ही सिंहभूम, खूंटी लोकसभा निर्वाचन संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई ।
इस संबंध में 17 अप्रैल को सरायकेला खरसांवा जिला समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने बताया कि लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 के तहत सरायकेला खरसावां जिले से जुड़े 10-सिंहभूम (अ.ज.जा) तथा 11-खूंटी (अ.ज.जा) लोकसभा निर्वाचन संसदीय क्षेत्र में चौथे चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने ने बताया कि चौथे चरण में सिंहभूम तथा खूंटी लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 18 अप्रैल 2024 से नाम निर्देशन-पत्र भरे जायेंगे।
अपने सम्बोधन में उपायुक्त नें कहा कि इसके साथ हीं सभी अंतरजिला सीमाओं पर चेकपोस्ट स्थापित किया जायेगा। साथ हीं एसएसटी भी सक्रिय हो जायेगा। प्रत्याशियों द्वारा 18 अप्रैल से नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये जाएंगे। नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि गुरूवार, 25 अप्रैल है। इसके अगले दिन शुक्रवार, 26 अप्रैल को नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन-पत्र भर चुके प्रत्याशी सोमवार, 29 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। चौथे चरण के लिए सोमवार, 13 मई को मतदान होगा। सभी चरणों में हुये मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।
उपायुक्त नें बताया कि आगामी दिनांक 13 मई 2024 को चौथे चरण के लिए जिले से जुड़े सिंहभूम लोकसभा (51-सरायकेला विधानसभा) तथा खूंटी लोकसभा (57-खरसावां विधानसभा) क्षेत्र में आगामी 13 मई 2024 को मतदान निर्धारित है। 51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 431 मतदान केंद्र, 57-खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 282 मतदान केंद्र पर मतदान होंगी। मतदान केन्द्रो पर आमनागरिक के साथ-साथ बुजुर्ग, दिव्यांग एवं महिला मतदाताओं के सुगमता को देखते हुए विशेष तैयारी की जा रही है। ताकि सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
Tags
DC Office - Saraikela kharsawan
ELECTION
JHARKHAND
LOK-SABHA 2024
Saraikela
Saraikela kharsawan
