भाजपा सरकार हेमंत सोरेन को जेल में डालती है तो जेएमएम सरकार तानाशाह का आरोप लगाती है लेकिन खुद आदिवासी का पार्टी कहकर आदिवासी नेता को CCA लगाकर जेल में डालने का कोशिश करती है : जॉन मिरन


चाईबासा : आदिवासी किसान मोर्चा पार्टी के प्रत्याशी जॉन मिरन मिण्डा नें आज जगरनाथपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया जिसमे लोगों ने गर्म जोशी के साथ नारेबाजी करते हुए जिताने संकल्प लिया। सभा में जॉन मीरन मुंडा ने कहा की जिला धनी होने के बावजूद यन्हा के लोग गरीब है। क्योंकि आजतक समता जजमेंट और पेसा कानून का अनुपालन नहीं हुआ। आजतक किसानो के लिए पानी का सिंचाई सुविधा नहीं मिला। खदान और कारखानों में रोजगार की गारंटी नहीं मिला।


हमारा पार्टी ही ऐसा पार्टी है जो मजदूर और किसानो की बात करता है। लेकिन जेएमएम की सरकार में मुझे 4 बार CCA लगाकर मजदूर और किसानो का आवाज को दबाने का कोशिश किया गया है। जब भाजपा सरकार हेमंत सोरेन को जेल में डालती है तो जेएमएम सरकार तानाशाह का आरोप लगाती है लेकिन खुद आदिवासी का पार्टी कहकर आदिवासी नेता को CCA लगाकर जेल में डालने का कोशिश करती है।

भाजपा और जेएमएम दोनो अब तानाशाही रूप से सरकार चला रही है

भाजपा और जेएमएम दोनो अब तानाशाही रूप से सरकार चला रही है। मेरे उपर झूठे का केस मुकदमा दर्ज करा कर आज पुलिस विभाग में बड़ा अपराधी बना दिया गया है और भविष्य में हत्या भी करा सकती है। लेकिन मैं जेएमएम की तानाशाही सरकार से डरने वाला नही हु मै लोकसभा चुनाओ लड़कर जिला का बिकास करने का काम लगातार करूंगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post