भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्य्क्ष संजय पांडे ने कहा कि सांसद श्रीमती गीता कोडा के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद से ही विपक्षी इंडिया गठबंधन के कांग्रेस पार्टी हताशा का शिकार हो गए : जिलाध्यक्ष


चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्य्क्ष संजय पांडे ने कहा कि सांसद श्रीमती गीता कोडा के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद से ही विपक्षी इंडिया गठबंधन के कांग्रेस पार्टी हताशा का शिकार हो गए हैं।उसपर उनके मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जेल जाने से इंडिया गठबन्धन की झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी वाले बौखलाहट में आकर उजुल फुजूल बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने के एक सूत्री कार्य मे मसगुल हो गए है।

भारतीय जनता पार्टी के सिंहभूम लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद से जिस रफ्तार से पार्टी लोकसभा चुनाव पर कमल फूल का पताका फहराने की एकसूत्र तैयारी में लग गई। उससे झारखंड मुक्ति मोर्चा वालो में अकबकाहट होने लगी। उनके नेता गीता कोडा के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के कारण चुनाव पूर्व ही सिंहभूम लोकसभा सीट हारने का पूर्व परिणाम से ब्याकुलता की चरण सीमा में पहुंच गए हैं।ऐसे भी विगत तीन चुनावों के परिणामो से सीधा प्रमाणित होता है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार एकतरफा जीत दर्ज करेगी। 

संजय पांडे ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक-शिबू सोरेन की बड़ी बहू-हेमन्त सोरेन की भाभी सीता सोरेन उनके पार्टी में सम्मान नही मिलने पर और नरेंद्र मोदीजी के विकसित भारत बंनाने के लिए आदिवासियों और गरीबों के कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर, भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल होने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले सकते में आ गए हैं। 

इंडिया गठबंधन वाले ऐसे भी नरेंद्र मोदी जी की जन आकांक्षी योजनाओं से सहमी हुई है, ऊपर से गीता कोडा और सीता सोरेन जी के भारतीय जनता पार्टी में आना उन्हें शिथिल कर दिया।गत विधान सभा चुनाव में जनता को ठगकर, झूठे वादे कर झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले, पश्चिम सिंहभूम में अवश्य 4 सीट में विजय का दम्भ जरूर भर रहें है, पर सर्व विदित है कि झूठ का बोलबाला ज्यादा दिनों तक नही टिकता।

इनके जिला अध्य्क्ष और महासचिव कोडा फोबिया से ग्रसित ख्याली पुलाव पकाने में मस्त हैं।वे अपने पार्टी का चिंता करें ना की भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का।भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधरित एक ऐसी पार्टी है जिसमे सभी कार्यकर्ता प्रत्याशी होतें हैं।बड़ी पार्टी है अनेक बड़े नेता हैं, जो पार्टी के गौरव हैं और वे सभी पूरी निष्ठा से श्रीमती गीता कोडा के साथ एकजुटता से चुनाव कार्य मे लगे हुए हैं।

जिला अध्य्क्ष ने कहा कि यह एक चुनावीरण है,इंडिया गठबंधन वाले पहले अच्छे प्रत्यासी का चुनाव करे और चुनाव में उतरे,न कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्य्क्ष कोरी ब्याजबाजी में अपना और हमलोंगों का समय ब्यर्थ में बर्बाद करें।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post