जहां संजय नदी के बालू को बालू माफियाओं द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा है, जहां बताया गया है कि उत्खनन किया जा रहा बालू ग्रामीणों की संपदा है और इस सार्वजनिक संपदा की निगरानी करने के लिए गांव के माझी बाबा के द्वारा एक दो लोगों को संपदा की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है जिसके तहत कल निगरानी करने वाले ग्रामीणों ने बताया कि यशपुर पुलिया के सामने एक पोकलेन मशीन के द्वारा अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर हाइवा में भरा जा रहा है।
जिसका विरोध करते हुए ग्रामीणों ने चालक से पूछा कि यह बालू किसके आदेश से खनन किया जा रहा है तो चालक ने मुरारी यादव का नाम बताया कि उसके आदेश से यह बालू उत्खनन किया जा रहा है। जहां उत्खनन कर बालू को हाईवा गाड़ी में भरा जा रहा था जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो मौके से हाईवा भागने में सफल रहा इसके बाद पूरे मामले को लेकर ग्राम सभा की गई और ग्राम सभा के द्वारा निर्णय लिया गया कि पूरे मामले की जानकारी खनन विभाग एवं थाने को दी जाए इसके लिए हुए थाना पहुंचे थे वहीं आज ही वे लोग जिला खनन विभाग को ज्ञापन देने भी गए हैं। उन्होंने मांग की है की गाड़ी के मालिक के खिलाफ अवैध खनन करने के लिए सख्त कार्रवाई किया जाए।
वही गम्हरिया थाने में जमकर चल रही है पैरवी विभाग के अधिकारी देखे गए थाने में। ग्रामीणों पर मामला दर्ज कराने के लिए की जा रही है तैयारी राजनीतिक साजिश का शिकार हो सकते हैं ग्रामीण।

