आठ महीनो में होगा आठ साल के बराबर काम : नितिन प्रकाश
यह तो बस गुर्राना है कोल्हान टाइगर की दहाड़ अभी बाकि है : मधुसूदन अग्रवाल
चाईबासा/संतोष वर्मा : चाईबासा चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने नव सृजित झारखण्ड सरकार में अनुसूचित जाती अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण सह परिवहन मंत्री का पदभार ग्रहण कर पहली बार चाईबासा पहुंचे दीपक बिरुवा विधायक चाईबासा को मंत्री पद मिलने की अवसर पर एक समारोह आयोजित कर उन्हें बधाई दी एवं उनका अभिनन्दन किया।
सर्वप्रथम फेडरेशन ऑफ़ झारखण्ड चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष सह निवर्तमान अध्यक्ष नितिन प्रकाश अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल सचिव नीरज संदवॉर द्वारा पुष्प गुच्छ देकर मंत्री का स्वागत किया गया तथा अंगवस्त्र ओढ़ा कर उनको सम्मानित किया। अभिनन्दन के क्रम में पूर्व अध्यक्ष अनिल खिरवाल एवं पूर्व उपाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल के द्वारा शाल ओढ़ा कर माननीय मंत्री जो को बधाई दी एवं का अभिनन्दन किया अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल ने मंत्री दीपक बिरुवा को एक स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई प्रेषित की।
कार्यक्रम का शुभआरंभ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सह निवर्तमान अध्यक्ष नितिन प्रकाश के सम्बोधन से हुआ, उपस्तिथ सभी प्रबुद्ध जनों का स्वागत अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल द्वारा किया गया तत्पश्चात माननीय मंत्री अनुसूचित जाती अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण सह परिवहन, झारखण्ड सरकार दीपक बिरुवा द्वारा सभा को सम्बोधित किया गया जिसमे मंत्री ने स्पष्ट किया की क्षेत्र का अल्प समय विकास किया जायेगा तथा आम जनो की बातों का पूर्ण ध्यान रखते हुए समस्याओं से सरकार को अवगत करते हुए त्वरित समाधान किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की व्यस्तता के बावजूद मंत्री चाईबासा चेंबर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पधारें इसके लिए चेंबर परिवार उन्हें साधुवाद देता है विदित हो मंत्री हर चेंबर चुनाव के पश्चात विजयी कार्यसमिति से अवश्य मिलते है एवं उन्हें जित की बधाई भी देते है।
कार्यक्रम में पूर्व उपाध्यक्ष सरदार गुरमुख सिंह द्वारा मंत्री के समक्ष एक बहुत ही अच्छा एवं अनुकरणीय सुझाव रखा की कोल्हान में एक संग्रहालय की स्थापना की जाये जिससे आने वाले समय में नयी पीढ़ी यह देख समझ पाए की किस प्रकार कोल्हान क्षेत्र के जनजाति, ग्रामीण का विकास हुआ कालखंड में लोग यह जान पाएं की कैसे यहाँ लोग रहते थे किन चीजों का उपयोग करते थे आदि।
कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान सचिव संजय चौबे द्वारा किया गया चेंबर द्वारा आयोजित इस अभिनन्दन सह सम्मान समोराह में निवर्तमान अध्यक्ष नितिन प्रकाश, अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अनिल खिरवाल उपाध्यक्ष विकास गोयल, सचिव नीरज संदवॉर, सयुंक्त सचिव हाजी वकील खान सरदार इंद्रजीत सिंह रंधावा कोषाध्यक्ष श्री राजीव खिरवाल पूर्व उपाध्यक्ष श्री राधेश्याम अग्रवाल, सरदार गुरमुख सिंह खोखर, बिनोद कुमार दाहिमा पूर्व सयुंक्त सचिव पिंटू अग्रवाल नितिन अग्रवाल पूर्व कोषाध्यक्ष बाबूलाल विजयवर्गीय आदित्य विक्रम सारदा, वरिष्ठ सदस्य महेश गोयल, अशोक सराफ, दीपक प्रसाद एवं कार्यकारिणी सदस्य गोविंदा खेतान, पियूष गोयल, निशान चौबे, नित्यम नेवटिया, विवेक सिन्हा, विकाश अग्रवाल निशा केडिया सदस्य मुकेश पोद्दार, प्रवीण प्रकाश, पंकज चिरानिया एवं अन्य कार्यक्रम में उपस्तिथ थे।
समारोह में चाईबासा चेंबर के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में अन्य संस्थाओं से क्रमश कायस्त महासभा से राजीव नयनम संजीव मल्लिक संजय सिन्हा ,रोनिएर वैश्य संघ से अधिवक्ता राजा राम गुप्ता, गुरु सिंह सभा से सरदार गुरमुख सिंह खोखर, विप्र फाउंडेशन से राजेश कुमार चौबे रेड क्रॉस सोसाइटी से राजेश कुमार अग्रवाल पांच परगनिया भाषा समिति राज किशोर साहू श्याम परिवार शमत निशा केडिया, सिंहभूम जर्नलिस्ट असोसिएशन से गौरी शंकर झा राजीव नयनम तथा उदय प्रताप सिंह, जिला ओलम्पिक संघ से पंकज सिंह तथा दीपक पासवान, गांधीटोला दुर्गा पूजा समिति, क्षत्रिय महासंघ से रणविजय सिंह आदि ने प्रतिनिधि के रूप में श्री बिरुवा का अभिनन्दन किया अंत में कार्यक्रम में धन्यवाद् ज्ञापन सयुंक्त सचिव हाजी वकील खान द्वारा दी गयी।





