झारखंड पान स्वांशी समन्वय परिषद् का जमशेदपुर में हुआ दिवसीय सम्मेलन, आगामी विधानसभा चुनाव में बहडागोडा समेत जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिमी से उम्मीदवार खड़ा करने पर बनी सहमति


जादूगोड़ा : झारखंड पान स्वांशी समन्वय परिषद् की आज जमशेदपुर गंधक रोड़ साकची में एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित की गई। इधर इस सम्मेलन में राज्य में राजनैतिक ताकत बढ़ाने को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में पान- ताती समाज की ओर से कोल्हान की तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया। इस बाबत संघठन सचिव वनवारी दास ने कहा कि आने वाले दिनों में बहडागोडा समेत जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिमी से उम्मीदवार खड़ा की जाएगी व सफलता मिलने पर पूरे झारखंड में उम्मीदवार उताराय जायेगी।


इसके पूर्व आजादी के बाद समाज के पहले बहडागोडा के विधायक स्वर्गीय मुकुंद राम ताती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई व उनकी जीवनी को याद कर उनके बताए रास्ते में चलने का प्राण लिया गया तथा जानकारी दी गई कि आने वाले दिनों में उनकी आदम कद मूर्ति बहड़ागोडा लगाई जायेगी ताकि नई पीढ़ी उनके समाज में योगदान को जान सके। सम्मेलन में बिहार झारखंड, उड़ीसा, बगाल से काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। 

इस दौरान महासम्मेलन में, जादूगोड़ा, पोटका, घाटशिला व पूरे प्रदेश में पान तांती स्वांशी समाज के लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया गया।

महासम्मेलन में शामिल लोग

इस महा सम्मेलन में झारखंड पान स्वांशी समन्वय परिषद् अध्यक्ष : राम भगत तांती, उपाध्यक्ष मानिक पातर महासचिव - दिलीप त्यागी, संगठन सचिव- बनवाली दास, कोषाध्यक्ष रंजीत दास, समेत राजेश बबलू दास विनोद भोला दास विनोद स्वांशी बलराम पात्रो अशोक कुमार दास राम पात्रो राजेश दास राम प्रकाश व भारी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post