आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के तीन चार और पांच वार्ड में होल्डिंग टैक्स के लिए चला मुहिम लोगों को किया गया प्रेरित अगले रविवार लगेगा कैंप। सिटी मैनेजर ने जारी किया वीडियो संदेश


आदित्यपुर : मंगलवार 20 फरवरी को एक वीडियो संदेश जारी करते हुए सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान ने जानकारी सार्वजनिक की है कि लगभग 30- 40 दिनों के बाद यह वित्तीय वर्ष समाप्त हो जाएगा। जिसे दिखते हुए विभाग होल्डिंग टैक्स कलेक्शन के लिए काफी ज्यादा गंभीर है और आज वार्ड संख्या 3, 4 और 5 में होल्डिंग टैक्स कलेक्शन करने वाली एजेंसी के टैक्स कलेक्टरों ने एक मुहीम चलाकर लोगों को होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित किया है एवं आगामी रविवार को होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए तीन-चार जगहों पर कैंप भी लगाया जाएगा। 

Video

लोगों से अपील की गई है कि 31 मार्च से पहले होल्डिंग टैक्स का भुगतान कर दे अन्यथा उन्हें पेनल्टी के साथ टैक्स भरना पड़ेगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post