युवा कांग्रेस ने प्रदेश पदाधिकारी को नियुक्त किया जिला प्रभारी, सह प्रभारी, सौरभ बने पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : प्रदेश युवा कांग्रेस ने  जिलों में जिला प्रभारी, सह प्रभारी नियुक्त किया है। जिसमें सौरभ अग्रवाल पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी बनाए गए हैं।

राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी शेषनारायण ओझा, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज इस संबंध में पत्र जारी किया है। जारी पत्र के मुताबिक भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी अल्लाबरु एवं  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास बी.वी.जी के स्वीकृति से झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों को जिला प्रभारी, सह प्रभारी अभिलंब प्रभाव से नियुक्त किया गया है। 

जारी पत्र के मुताबिक सत्यम सिंह पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां जिला के प्रभारी बनाए गए हैं।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post