चाईबासा : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से मंगलवार को लुपुंगुटु झरना में वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापित शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। मौके पर शिक्षक शिक्षाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री दीपक बिरुवा शामिल हुए। जिनके हाथों से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं सेवानिवृत होने वाले एवं सेवानिवृत हुए शिक्षकों को सम्मानित किया।
वहीं संघ की ओर से माननीय विधायक जी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से सेवा देने के दौरान उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याए व सेवा के दौरान मिलने वाली लाभ से वंचित होने जैसे समस्याओं से विधायक को अवगत कराया गया। वही विधायक जी ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को नव वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन के माध्यम से दूर- दराज में पदस्थापित शिक्षक- शिक्षिकाओं को एक -दूसरे से मिलने, सुख-दुखों को साझा करने, सांगठनिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता एवं समर्पण तथा आगामी शैक्षिक वर्ष में नई ऊर्जा, संकल्प एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दैनिक कर्तव्यों का निर्वहन करने में अत्यंत हितकारी साबित होता हैं।
उन्होंने समस्याओं का समाधान जल्द करने का आश्वासन दिया। संबंधित विभाग के सचिव एवं मुख्य सचिव के समक्ष बात रखने की बात कही। मौके पर संघ के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, महासचिव असीम कुमार सिंह, नेल्सन नगेशिया, दीपक कुमार कटिहार, शिवलाल महतो, शकील अहमद, विजय खंडाइत, नीतीश गुड़िया, संजीत कुमार पिंगुआ, जितेंद्र सिंह, जेम्स मुंडरी, अधीर प्रधान, हरि नारायण सिन्हा, सूरज तिवारी, पंकज महतो, राजेंद्र नेवर, सुरेश कुमार गुप्ता, नवीन कुजूर समेत विभिन्न प्रखंड से आए शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


.jpeg)