नोवामुंडी – ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता के खिलाफ उपायुक्त चाईबासा को सौंपी हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र, कहा इंजिनियर की निगरानी में हो कालीकरण


चाईबासा : झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के जिला अध्यक्ष जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ने नोआमुंडी प्रखंड अंतर्गत सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान 8 बजे रात को कालीकरण करने का विरोध ग्रामीणों ने किया वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत RCD रोड जोजोकोबीर से बुरूराईका भाया बड़ापासेया, जेटेया, कुन्द्ररीझोर की लम्बाई 19.600 कि.मी.पैकेज स0JH/22/ALT/26 संवेदक आरोहण बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, कार्यकारी एजेंसी- ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल चाईबासा। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित परियोजना के तहत निर्माण कार्य चल रही है। हम सभी ग्रामीण मजदूर का कहना है कि


1.उस सड़क निर्माण कार्य में एक बार रोलर दबाने एवं बिना पानी डाले ही रोलर चलाया गया, बिना गिट्टी दवे उसके ऊपर कालीकरण किया जा रहा है जो कालीकरण की मजबूती नहीं होगी,और 2 दिन से बुन्दा-बुन्दी वर्षी हो रही है पूरी तरह से गिट्टी नामी हो चुका है इससे भी कालीकरण करने से एक दूसरे को मजबूती नहीं पकड़ सकती है, कालीकरण भी कहीं-कहीं कम मात्रा में दिया जा रहा है यह जांच का विषय है।

उसे सड़क का निर्माण कार्य में रात को कालीकरण करने से लीपापोती कम करने का नियत हो रही है रात को ना कर कर दिन को ही कालीकरण किया जाए अगर रात को कालीकरण कार्य किया जाता है तो सभी ग्रामीण इसका विरोध करेंगे।
उस सड़क का निर्माण में गिट्टी नहीं बैठने तक रोलर चलाया जाए।

सड़क निर्माण में मजदूरों को अब तक न्यूनतम मजदूरी नहीं दिया जा रहा है, मजदूरों को 300रू मजदूरी भुगतान दिया जा रहा है, जबकि झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी 352 रू लागू है यह सरकार द्वारा तय मजदूरी मजदूरों को नहीं देना मजदूरों को शोषण किया जा रहा है हम सभी मजदूरों का मांग है कि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दिलाया जाए। मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दिलाने को लेकर पूर्व में कई बार आपको आवेदन देकर अवगत कराया जा चुका है लेकिन इसके बाद भी कार्यवाही नहीं किया जा रहा है श्रम विभाग मजदूरों का बयान लेने के बाद भी मजदूरों का मजदूरी नहीं बढ़ाया गया है इससे साफ पता चलता है कि संबंधित विभाग का सांट घाट से ठेकेदार बड़े पैमाने पर मजदूरों का मजदूरी लूट रही है इसलिए इस तरह का संवेदक के ऊपर कानूनी कार्रवाई कर काली सूची में रखा जाए इसके अलावा और भी कम इसी संवेदक के द्वारा काम कराया जा रहा है उसे जगह पर भी मजदूरों को सही मजदूरी नहीं दिया जा रहा है संवेदक का नाम अशोक प्रधान फोन नंबर 9431114162 है हमारा मांग है कि इंजीनियर का निगरानी में कालीकरण कार्य कराया जाए ‌। इस संबंध में आज उपायुक्त महोदय चाईबासा को हस्ताक्षर युक्त एक मांग पत्र सौंपा।

प्रतिलिपि :
माननीय मुख्यमंत्री,
झारखंड सरकार रांची।

मुख्य सचिव,
झारखंड सरकार रांची।

श्रम आयुक्त,
झारखंड सरकार रांची।

ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल, चाईबासा पश्चिम सिंहभूम।

श्रम अधीक्षक,
चाईबासा पश्चिम सिंहभूम।

अनुमंडल पदाधिकारी, जगन्नाथपुर पश्चिम सिंहभूम।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post