चाईबासा (केशरगडिया) : समाजसेवी स्व डोमन हेम्ब्रम की जयंती के अवसर पर स्व डोमन हेम्ब्रम की स्मृति पारंपरिक तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केशरगडिया के अलावे आसपास गांव के 70 ग्रामीण तीरंदाजों ने भाग लिया।
फाईनल राउंड में प्रथम ईश्वर सोरेन द्वितीय पालु सोरेन तृतीय तूफान धाऊंडिया तथा सांत्वना पुरस्कार सिकंदर बानरा एवं बिरजू बेसरा को दिया गया।
इस अवसर पर आयोजक देवानंद हेंब्रम ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से गांव के ग्रामीण प्रतिभागियों में पारंपरिक तीरंदाजी को बढ़ावा देने की कोशिश है, यूं तो प्रत्येक गांव में कई प्रतिभावान खिलाड़ी मौजूद है पर उन्हें उचित मंच नहीं मिलने के कारण उनकी प्रतिभा गांव तक की रह जा रही है। इस अवसर पर कानदान टुडू ,डॉ जगन्नाथ हेंब्रम, दीपक दास ,प्रेम कुमार दास ,अनिल जराई , बजरंग गुप्ता ,लक्ष्मी हेंब्रम , सिंगो हेंब्रम ,मालती हेंब्रम , गंगावती हेंब्रम के साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
