जादूगोड़ा ब्रह्मषि समाज का कमान युवाओं के हाथो में, उपेंद्र शर्मा बने अध्यक्ष, सचिव की जिम्मेदारी मिली चंद्र भूषण सिंह को


जादूगोड़ा ब्रह्मषि समाज के नए अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते दीपू सिंह

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा ब्रह्मषि समाज का आज जादूगोड़ा रांकणी मंदिर में बैठक हुई।इधर इस बैठक में नई कमिटी का गठन किया गया,जिसकी  कमान युवाओं के हाथो में सौपा गया। इधर  इस नई कमिटी में जादूगोड़ाब्रह्मषि समाज का नया अध्यक्ष  उपेंद्र शर्मा  चुना गया  जबकि सचिव चंद्र भूषण सिंह को बनाया गया। इसके अतिरिक्त संयुक्त सचिव अजय सिंह, कोषाध्यक्ष आर एन विधार्थी, सह कोषाध्यक्ष श्री निवास सिंह को बनाए गए है। इसी तरह कार्यकारणी समिति में अंकुर, हरिशंकर, हर्ष  व जिशू कुमार सिंह को जगह दी गई है। इसके पूर्व  स्वर्गीय रामा नंद सिंह की पुत्री विक्की द्वारा यू पी एस सी की परीक्षा क्रैक करने पर समाज की ओर से उसे सम्मानित किया गया व महिलाओं को उससे सीख लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।

यू पी एस सी की परीक्षा क्रैक करने पर विक्की नामक महिला को सम्मानित करते अशोक चौधरी

उपस्थित लोग

इस मौके पर जमशेदपुर   महानगर ब्रह्मषि समाज को ओर से अशोक चौधरी, दीपू सिंह ( कदमा) धनंजय राय (एम जी एम) चिलबुल (प्रवक्ता, जमशेपुर ब्रह्मषि समाज) सतेंद्र कुमार (बागबेड़ा), नूतन राय, ए के सिंह, बवन शर्मा, नागेंद्र सिंह, अर्जुन शर्मा समेत जादूगोड़ा, नरवा पहाड़, तुरामडीह व सुंदरनगर ब्रह्मषि समाज के लोगो ने हिस्सा लिया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post