सरायकेला : उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण

सौहार्दपूर्ण वातावरण मे मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस : उपायुक्त

दोगुने उत्साह के साथ अनुसाशन में रहकर परेड में भाग ले : पुलिस अधीक्षक

कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश


सरायकेला : भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला व पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में जिला बल की दु टुकड़ी, होम गोर्ड की एक, क्रप्फ की एक टुकडी तथा विभिन्न विद्यालय के चार टुकड़ी तथा KGBV गम्हरिया एवं राजनगर की दो बैंड पार्टी ने परेड रिहलसल में हिस्सा लिया। इस दौरान सार्जेन्ट मेजर जेवियर बखला द्वारा पूर्वाभ्यास करने वाले प्रतिभागियों का नियमानुसार नेतृत्व किया गया। 


इस दौरान मौके पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री रवि शंकर शुक्ला ने जिले वासियों को गणतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूर्वाभ्यास में उपस्थित सभी टीमों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि चेहरे पर आत्मविश्वास, उत्साह और राष्ट्र प्रेम की ऊर्जा के साथ कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपना शत-प्रतिशत योगदान दे। 


मुख्य अतिथि के रूप मे माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन आदिवासी कल्याण सह परिवहन विभाग झारखण्ड सरकार उपस्थित होंगे


इस दौरान उपायुक्त ने कहां कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम स्थल के मुख्य अतिथि के रूप मे माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन आदिवासी कल्याण सह परिवहन विभाग झारखण्ड सरकार उपस्थित होंगे। कार्यक्रम मे जिलेवासी सादर आमंत्रित है। कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित हो कार्यक्रम का आनंद ले। उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यालय विद्यालय एवं अन्य प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभिन्न विद्यालय के छात्र -छात्राएं भाग लेती हैं अतः यातायात नियमों का पालन करे।


मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को परेड को लेकर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश देते हुए दुगना उत्साह के साथ अनुशासन में रहकर भाग लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात नियमों को लेकर सभी तैयारी की जा रही है इस हेतु पुलिस पदाधिकारी एवं मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति भी संयुक्त रूप से की जाएगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का आनंद ले। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post