चाईबासा : चाईबासा के विधायक श्री दीपक बिरुवा इन दिनों बढ़ते ठंड को देखते हुए अपने क्षेत्र के विभिन्न गांव में जरूरतमंदों के बीच लगातार कंबल वितरण कर रहे हैं। विधायक जी की सोच है कि अत्याधिक ठंड व शीतलहर से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को देखते हुए असुरक्षित व्यक्तियों को ठंड से राहत पहुंचाना है।
विधायक जी ने बुधवार को रिमझिम बारिश के बीच हाटगम्हारिया प्रखंड अंतर्गत रुईया पंचायत के रुईया एवं झींकपानी प्रखंड के कुलडीहा गांव पहुंच कर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। कड़ाके की ठंड में कंबल लेने के लिए कई गांवों के काफी संख्या में बुजुर्ग पहुंचे थे। ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए। इस दौरान रुईया व सालीबुरु गांव के 220 एवं झींकपानी प्रखंड के कुलडीहा में 110 लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया।
विधायक ने कहा ठंड के बढ़ते मौसम में लोगों की परेशानी को देखते हुए समय पर मदद पहुंचाई जा रही है। ताकि ठंड से लोगों को राहत दिलाया जा सके। वही कंबल मिलने के बाद लोगों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधायक जी ने लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
मौके पर हाटगम्हारिया जिप सदस्य प्रमिला पिंगुवा, मुखिया लक्ष्मी सामड, पंसस रविंद्र लागुरी, झामुमो पंचायत विनोद पिंगुवा, महेंद्र पिंगुवा, बुलेट कोड़ा, चक्रधर सवैया एवं कुलडीहा में ग्रामीण मुंडा वीरेंद्र बारी, सिकंदर गोप, लाल बहादुर बारी, लोपा बारी, अर्जुन सिंह बारी, सिदियू बारी, बैजनाथ बारी, रघुनाथ गोप समेत अन्य उपस्थित थे।
.jpeg)

.jpeg)