तुम्ममापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में सीएमडी वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित, कंपनी महाप्रबंधक एम एस राव की टीम 2023 का बनी विजेता


 जादूगोड़ा : तुम्ममापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में आज  सीएमडी वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। इधर बार आयोजित सी एम डी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कंपनी महाप्रबंधक एम एस राव की टीम जहा चौथी  बार सीएंडएमडी वॉलीबॉल ट्रॉफी 2023 का खिताब जीता वही  वॉलीबॉल टीम सी ने रनर ट्रॉफी जीत कर संतोष करना पड़ा। यहां बताते चले कि पिछले चार वर्षों से, यूसील की आंध्र प्रदेश स्थित तुम्मलापल्ली में भव्य तरीके से सी एंड एमडी वॉलीबॉल ट्रॉफी का आयोजन होता आ रहा है। इस साल कुल चार टीमों ने कई मैच खेले और टीम ए और सी फाइनल में पहुंचीं। 


टीम ए के टीम लीडर श्री एम.एस.राव, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग सेवाएँ) और कप्तान  एल.कोटेश्वरराव, मुख्य अधीक्षक (मिल) थे जबकि टीम सी के टीम लीडर  बी.श्रीकांत, उप महाप्रबंधक (लेखा) और कप्तान अभिजीत कुमार, मुख्य अधीक्षक (मैकेनिकल) थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूसील के तौर पर कम्पनी के अध्यक्ष सह प्रबंध  निर्देशक डॉ. सी.के.असनानी  और  तकनीकी निर्देशक राजेश कुमार  समेत सी. मथिवानन डीजीएम (खेल समिति के अध्यक्ष ) श्री नागराजू के, मुख्य अधीक्षक (मिल)  ने भी दोनों टीमों को बधाई दी। 


कार्यक्रम के दौरान सीएमडी  श्री अस्नानी दोनो टीमों के साथ बात चीत की व बेहतर प्रदर्शन के लिए खूब सराहा।इसके पूर्व मनोरंजन हेतु स्कूली बच्चों ने शानदार नृत्य कर सबका मन मोह लिया व कंपनी के अतिरिक्त अधीक्षक (मिल) श्री विपिन कुमार शर्मा ने कई भाषाओं में सुर  संगीत के जरिए वाह _ वाही लूटी व संगीत के जरिए सबका  सभी  दिल जीत लिया। 


समापन के मौके पर आयोजित इस समापन  समारोह कार्यक्रम में दिलशिता, तनुश्री, देवांश, अपूर्वा, दिव्या आदि ने भी एक से बढ़ कर एक नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति कर माहौल को संगीत में बना दिया। पूरे समारोह का संचालन श्रीमती इंद्राणी बित्रा, गौतम कोल्लुरु, अतिरिक्त अधीक्षक (मिल) और श्री यशवंत एच, उप अधीक्षक (सिविल) द्वारा की गई।

विजेता टीम में शामिल वॉलीबॉल प्रतिभागी

विजेता टीम में ए; एल. कोटेश्वर राव, लक्ष्मी रंगैया, वेंकट नरेंद्र, चंचू किशोर, भद्र दास, मोहन रेड्डी, हिमांशु तिवारी, संभाशिव रेड्डी।
वही रनर टीम सी में अभिजीत कुमार, पी.के.नायक, सतीश चंद्र बितरा, अमजद अली, विपिन कुमार शर्मा, एस.के.शर्मा, याहवंत एच.हिस्सा लिया। पूरे खेल का अंपायर की भूमिका अभिज्ञान और कुमार स्वामी ने निभाया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post